{"_id":"5fd265518ebc3e3ba24da88b","slug":"ramesh-pokhriyal-said-government-is-consulting-the-suggestion-of-conducting-the-jee-main-exam-four-times-a-year-from-2021","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार 2021 से एक साल में चार बार जेईई-मेन परीक्षा कराने के सुझाव पर कर रही है विचार : रमेश पोखरियाल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
सरकार 2021 से एक साल में चार बार जेईई-मेन परीक्षा कराने के सुझाव पर कर रही है विचार : रमेश पोखरियाल
Thu, 10 Dec 2020 11:43 PM IST
Kuldeep Singh
पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली
Published by: Kuldeep Singh
Updated Thu, 10 Dec 2020 11:43 PM IST
विज्ञापन
केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल ने बृहस्पतिवार को कहा कि सरकार अगले वर्ष से एक साल में चार बार संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई)-मेन कराने के सुझावों पर कर रही विचार कर रही है। जिससे कि यह सुनिश्चित हो सके कि छात्र विभिन्न परीक्षाओं के एक ही दिन होने या कोविड-19 जैसी स्थिति की वजह से अवसरों से वंचित न हो सकें।
विज्ञापन
छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों के साथ बाचीत में पोखरियाल ने इंजीनियरिंग परीक्षा जेईई-मेन तथा मेडिकल परीक्षा नीट के लिए पाठ्यक्रम में किसी कमी की संभावना से इनकार किया। उन्होंने कहा कि 2021 से एक साल में चार बार जेईई-मेन कराने के सुझाव पर सकारात्मक तरीके से विचार किया जाएगा।
विज्ञापन
मंत्री ने कहा कि जेईई (मेन 2021) के लिए पाठ्यक्रम पूर्ववर्ती वर्ष जैसा ही रहेगा और एक प्रस्ताव का अध्ययन किया जा रहा है जिसके तहत छात्रों को 90 (भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान और गणित के 30 -30 सवालों) में से 75 सवालों (भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान और गणित के 25-25 सवालों) का जवाब देने का विकल्प मिलेगा।
विज्ञापन