{"_id":"630e4a322ee2e86d250cb495","slug":"ramdev-terms-cong-mp-remark-on-mughals-as-false-and-absurd","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baba Ramdev: कांग्रेस सांसद का दावा रामदेव ने किया खारिज, कहा- मुगलों को भारत को एकजुट करने का श्रेय देना गलत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Baba Ramdev: कांग्रेस सांसद का दावा रामदेव ने किया खारिज, कहा- मुगलों को भारत को एकजुट करने का श्रेय देना गलत
Tue, 30 Aug 2022 11:04 PM IST
Amit Mandal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Amit Mandal
Updated Tue, 30 Aug 2022 11:04 PM IST
सार
बाबा रामदेव की टिप्पणी असम के कांग्रेस सांसद अब्दुल खालिक द्वारा दिए गए बयान के जवाब में आई, जिन्होंने कहा था कि मुगलों ने भारत को हिंदुस्तान के रूप में एकीकृत किया था।
विज्ञापन
बाबा रामदेव
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
योग गुरु रामदेव ने मंगलवार को दावा किया कि मुगल आक्रमणकारी थे और उन्हें भारत को एकजुट करने का श्रेय देना बिल्कुल झूठ और बेतुका है। मुगल आक्रमणकारी थे और बाबर, हुमायूं से लेकर औरंगजेब तक सभी भारत पर आक्रमण करते रहे, इस प्रकार भारत को एकजुट करने के लिए उनका महिमामंडन करना बिल्कुल गलत है। यह औपनिवेशिक मानसिकता को दर्शाता है। अगर मुगलों को भारत को एकजुट करने का श्रेय दिया जाता है तो यह बेतुका है।
विज्ञापन
उनकी टिप्पणी असम के कांग्रेस सांसद अब्दुल खालिक द्वारा दिए गए बयान के जवाब में आई, जिन्होंने कहा था कि मुगलों ने भारत को हिंदुस्तान के रूप में एकीकृत किया था। खालिक ने यह भी कहा कि मुझे उन पर (मुगलों)पर गर्व है। कांग्रेस सांसद ने कहा, भारत जो छोटे (रियासतों) राज्यों में विभाजित था, उसे मुगलों ने हिंदुस्तान का रूप दिया गया था। इसलिए मुझे मुगलों पर गर्व है, हालांकि मैं न तो मुगल हूं और न ही उनका वंशज। उन्होंने देश को एक आकार और नाम हिंदुस्तान दिया, इसलिए मुझे उन पर गर्व है।
विज्ञापन
सरायघाट की 1671 की लड़ाई के बारे में पूछे जाने पर जिसमें अहोमों ने मुगलों को हराया था, खालिक ने कहा कि असम पर मुगलों ने व्यक्तिगत रूप से हमला नहीं किया था। तब मुगल भारत पर शासन कर रहे थे और उन्होंने असम पर हमला किया था। हमारी अहोम सेना ने उन्हें बार-बार हराया।
विज्ञापन