फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Ramdas Athawale slams Congress and AAP said they ar responsible for Delhi Violence and riots

दिल्ली में हुए दंगों के लिए कांग्रेस और आप जिम्मेदार: आठवले

Fri, 28 Feb 2020 09:38 PM IST
योगेश साहू अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई।
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई। Published by: योगेश साहू Updated Fri, 28 Feb 2020 09:38 PM IST
विज्ञापन
Ramdas Athawale slams Congress and AAP said they ar responsible for Delhi Violence and riots
रामदास अठावले - फोटो : amar ujala

केंद्रीय राज्यमंत्री रामदास आठवले ने दिल्ली में हुए दंगों के लिए कांग्रेस और आम आदमी पार्टी को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने कहा कि इस दंगे में किसी की भी मौत पुलिस की गोली से नहीं हुई। यह एक सुनियोजित साजिश थी। आठवले ने शुक्रवार को महाराष्ट्र विधान भवन में पत्रकारों से बातचीत में यह आरोप लगाया।

विज्ञापन


आठवले ने कहा कि नागरिक संशोधन कानून (सीएए) से देश के किसी भी नागरिक की नागरिकता नहीं जाएगी। केंद्र सरकार ने बार-बार यह स्पष्ट किया है। लेकिन कांग्रेस पार्टी लोगों को गुमराह कर रही है। इस दंगे में 48 लोगों की मौत हुई। जो दुखद है। यह मौतें एक दूसरे पर हमले में हुई हैं। पुलिस की गोली से किसी की मौत नहीं हुई है।
विज्ञापन


आठवले ने आरोप लगाया कि कांग्रेस और आप ने दिल्ली में दंगा कराया। शाहीन बाग में लोग धरने पर बैठे हैं। एनआरसी असम के अलावा अभी कहीं भी लागू नहीं है। कांग्रेस ने हमेशा भड़काने का काम किया है। ऐसे समय में सरकार को बल देने की आवश्यकता होती है। राहुल गांधी हमेशा उल्टा-सीधा बोलते रहते हैं, वे जितना मोदी के खिलाफ बोलते हैं उससे मोदी की ताकत और बढ़ती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

भीमा कोरेगांव मामला वापस लेने की घोषणा पुरानी

भीमा कोरेगांव हिंसा मामले में केस वापस लेने की घोषणा नई नहीं है। आठवले ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने पहले ही विधानसभा में घोषणा की थी कि जिन लोगों के खिलाफ जांच में संगीन आरोप नहीं पाए जाएंगे, वह केस वापस लिए जाएंगे।

आठवले ने मांग की कि भीमा कोरेगांव और मराठा आंदोलन के बाकी मामले भी वापस लिए जाएं। उन्होंने कहा कि नक्सलवादी हों या माओवादी, वह नेपाल के पुष्पकमल दहल प्रचंड की तरह राजनीति की मुख्यधारा में आएं।

पूरे देश में हो जाति आधारित जनगणना

रामदास आठवले ने कहा कि पूरे देश में जाति आधारित जनगणना होनी चाहिए। जाति आधारित जनगणना हुई तो यह पता चलेगा कि किस जाति के कितने लोग हैं। उन्होंने कहा कि मैं यह मानने के लिए तैयार नहीं हूं कि जनगणना से जातिवाद बढ़ेगा। आठवले ने माना कि जातिवाद खत्म होना चाहिए, लेकिन इतनी जल्दी यह खत्म नहीं होगा।

ठाकरे का सपना पूरा करना है तो भाजपा के साथ आएं उद्धव

आठवले ने कहा कि दिवंगत शिवसेना प्रमुख बाल ठाकरे जीवनभर कांग्रेस से लड़े। आज उद्धव ठाकरे कांग्रेस के साथ सरकार में हैं। उन्होंने कहा कि अगर बाल ठाकरे का सपना पूरा करना है तो फिर से भाजपा और आरपीआई के साथ आएं। एक सवाल के जवाब में आठवले ने कहा कि महाराष्ट्र में तीन पहिए की सरकार है। कुछ दिन चली तो ठीक, नहीं तो हम सरकार चलाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed