फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Ramakrishna Mission vice-president Swami Prabhanandaji Maharaj passes away West Bengal CM expresses grief

Swami Prabhanandaji: रामकृष्ण मिशन के उपाध्यक्ष स्वामी प्रभानंदजी महाराज का निधन, सीएम ममता ने जताया शोक

Sun, 02 Apr 2023 06:54 AM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Sun, 02 Apr 2023 06:54 AM IST
सार

मिशन के अधिकारियों के अनुसार स्वामी प्रभानंदजी पिछले कुछ समय से आयु संबंधी कई बीमारियों से पीड़ित थे। उन्हें पिछले साल अक्टूबर में रामकृष्ण मिशन सेवा प्रतिष्ठान अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

विज्ञापन
Ramakrishna Mission vice-president Swami Prabhanandaji Maharaj passes away West Bengal CM expresses grief
स्वामी प्रभुनंदजी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

स्वामी विवेकानंद द्वारा स्थापित रामकृष्ण मठ और रामकृष्ण मिशन के उपाध्यक्ष स्वामी प्रभुनंदजी (91) का शनिवार शाम कोलकाता के एक अस्पताल में निधन हो गया। हावड़ा जिले में रामकृष्ण मठ और रामकृष्ण मिशन के वैश्विक मुख्यालय बेलूर मठ द्वारा एक संदेश जारी कर उनके निधन की पुष्टि की गई।
विज्ञापन


मिशन के अधिकारियों के अनुसार स्वामी प्रभानंदजी पिछले कुछ समय से आयु संबंधी कई बीमारियों से पीड़ित थे। उन्हें पिछले साल अक्टूबर में रामकृष्ण मिशन सेवा प्रतिष्ठान अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्होंने शनिवार शाम 6.50 बजे अंतिम सांस ली।
विज्ञापन

 
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने किया दुख  प्रकट
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने उनके निधन पर दुख व्यक्त करते हुए एक बयान में कहा कि उनके निधन ने न केवल रामकृष्ण मठ और रामकृष्ण मिशन के लिए बल्कि मानवता के लिए भी आध्यात्मिक और संस्थागत स्पेक्ट्रम के लिए एक शून्य पैदा किया। मुख्यमंत्री ने अपने बयान में कहा, यह एक अपूरणीय क्षति है। मैं उनके अनुयायियों, शिष्यों और छात्रों के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त करता हूं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

मिशन के अधिकारियों ने बताया कि उनके पार्थिव शरीर को शनिवार रात बेलूर मठ ले जाया जाएगा। वहां उनके अनुयायियों को सुबह छह बजे से रात आठ बजे तक अंतिम दर्शन करने का मौका मिलेगा। रविवार को उनका अंतिम संस्कार बेलूर मठ परिसर में रविवार को नौ बजे किया जाएगा। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed