फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Ram temple consecration: Goa casinos to remain shut for 8 hours on Jan 22

Goa: राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में गोवा में सभी कसीनो रहेंगे बंद, आठ घंटे नहीं होगा कारोबार

Sun, 21 Jan 2024 02:29 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी Published by: काव्या मिश्रा Updated Sun, 21 Jan 2024 02:29 PM IST
सार

मैजेस्टिक प्राइड ग्रुप के निदेशक श्रीनिवास नायक ने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा के सम्मान में गोवा में सभी कसीनो के बंद रहने का फैसला लिया गया है। कसीनो सोमवार सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक बंद रहेंगे।
 

विज्ञापन
Ram temple consecration: Goa casinos to remain shut for 8 hours on Jan 22
Casino - फोटो : Social Media

विस्तार

अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण अपने अंतिम चरण में है। 22 जनवरी को अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि स्थल पर मंदिर का उद्घाटन होगा और प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। लेकिन अयोध्या में भव्य राम मंदिर बनने तक की यात्रा कतई आसान नहीं थी। लंबी लड़ाई के बाद आखिरकार भक्तों को उनका राम मंदिर मिल रहा है। इसी को लेकर देश ही नहीं बल्कि दुनिया के हर कोने में उत्साह और जश्न मनाया जा रहा है। ऐसे में किसी राज्य ने ड्राई डे तो किसी ने शैक्षणिक संस्थानों की छुट्टी का एलान कर दिया है। इसी क्रम में, गोवा में सभी कसीनो को आठ घंटे के लिए बंद रखने का फैसला लिया गया है। 

विज्ञापन


मैजेस्टिक प्राइड ग्रुप के निदेशक श्रीनिवास नायक ने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा के सम्मान में गोवा में सभी कसीनो के बंद रहने का फैसला लिया गया है। कसीनो सोमवार सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक बंद रहेंगे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा, 'जब हर कोई अपने व्यवसायों से एक दिन का अवकाश ले रहा है, तो जीवन में एक बार होने वाले इस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए हम ऐसा क्यों न करें। इसलिए हमने यह निर्णय लिया कि कसीनो को कुछ घंटों के लिए बंद रखा जाएगा।'
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें, गोवा सरकार ने उत्तर प्रदेश के अयोध्या शहर में राम मंदिर अभिषेक समारोह के अवसर पर सभी सरकारी, अर्ध-सरकारी और स्वायत्त निकायों के लिए सोमवार को पहले ही अवकाश की घोषणा कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed