फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Ram Mandir: Ram will be seen, but devotees will not be able to offer flowers and garlands; Prasad will not be

Ram Mandir: राम का दर्शन मिलेगा, पर फूल-माला नहीं चढ़ा सकेंगे भक्त; प्रसाद भी नहीं मिलेगा

Fri, 18 Aug 2023 03:28 PM IST
शक्तिराज सिंह डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Fri, 18 Aug 2023 03:28 PM IST
विज्ञापन
सार
श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट सूत्रों ने अमर उजाला को बताया कि मंदिर परिसर की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए भगवान की मुख्य मूर्ति पर फूल-माला या नारियल चढ़ाने पर प्रतिबंध रहेगा।
loader
Ram Mandir: Ram will be seen, but devotees will not be able to offer flowers and garlands; Prasad will not be
Ram mandir construction - फोटो : Agency (File Photo)

विस्तार

जैसे-जैसे राम मंदिर के उद्घाटन की तारीख करीब आ रही है, लोगों में इस बात की उत्सुकता बढ़ती जा रही है कि उन्हें भगवान राम का दर्शन कैसे प्राप्त होगा। मंदिर में क्या व्यवस्था रहेगी और वे कैसे भगवान की पूजा कर पाएंगे। भक्तों को इस बात से निराशा हो सकती है कि मंदिर के उद्घाटन के बाद वे भगवान राम का दर्शन तो कर पाएंगे, लेकिन उन्हें फूल-माला या नारियल जैसी वस्तुएं नहीं चढ़ा पाएंगे। इतना ही नहीं, भक्तों को मंदिर में कोई प्रसाद भी नहीं मिलेगा। मंदिर प्रशासन की ओर से सुरक्षा कारणों को ध्यान में रखते हुए ऐसा किया जाएगा। 


श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट सूत्रों ने अमर उजाला को बताया कि मंदिर परिसर की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए भगवान की मुख्य मूर्ति पर फूल-माला या नारियल चढ़ाने पर प्रतिबंध रहेगा। भगवान के दर्शन के लिए लगने वाली लाइन में एक स्थान तक भक्त फूल-माला ले जा सकेंगे। वहां इसे जमा कर दिया जाएगा और इसे भगवान को अर्पित किया हुआ मान लिया जाएगा। देश के कई शीर्ष मंदिरों में इसी तरह की व्यवस्था पहले से ही है जहां भक्तों को फूलमाला मूर्ति तक ले जाने की अनुमति नहीं होती। मुख्य प्रतिमा के दर्शन के पहले उसे जमा करा लिया जाता है।


बाहर निकलते समय मिलेगा प्रसाद
जब भक्त भगवान राम का दर्शन करने के बाद बाहर की ओर निकलने लगेंगे तो अंतिम छोर पर श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सेवादारों के द्वारा पैकेट बंद प्रसाद भक्तों को दिया जाएगा। इस समय माता वैष्णो देवी धाम में भी इसी तरह की व्यवस्था चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed