Explainer: राम मंदिर में चढ़ावे का अर्थशास्त्र; कितना दान, कहां खर्च और कैसे चली लूट? 10 ग्राफिक्स में समझें
अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे की राशि में हुए गबन में कुल कितने चढ़ावे की चोरी हुई? गबन के खुलासे के बाद चढ़ावे पर क्या असर? ये पूरा मामला एसआईटी तक कैसे पहुंचा? जांच के घेरे में कौन-कौन है? आइये तस्वीरों के जरिए समझते हैं...
विस्तार
अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे की राशि में गबन के आरोपों की जांच जारी है। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा गठित एसआईटी 15 जून से लगातार जांच कर रही है। संदिग्ध लोगों से लेकर मंदिर के ट्रस्टी तक से पूछताछ की जा रही। दूसरी तरफ गबन को लेकर रोज नए-नए दावे भी किए जा रहे हैं। दान की राशि के गबन से शुरू बात राम लला के मुकुट से लेकर जमीन की खरीद में भारी हेरफेर के आरोपों तक पहुंच चुकी है। आइये इस पूरे घटनाक्रम को इनफोग्राफिक्स के जरिए समझते हैं।