फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Ram Madhav says manipur govt is stable cm biren singh says people trust and believe us

राम माधव बोले- स्थिर है मणिपुर सरकार, मुख्यमंत्री ने कहा- सरकार के साथ हैं लोग

Thu, 25 Jun 2020 12:31 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंफाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंफाल Published by: Sneha Baluni Updated Thu, 25 Jun 2020 12:31 PM IST
विज्ञापन
Ram Madhav says manipur govt is stable cm biren singh says people trust and believe us
मणिपुर के मुख्यमंत्री बीरेन सिंह - फोटो : ANI

 मणिपुर में भाजपा के नेतृत्व वाली एन बीरेन सिंह सरकार का राजनीतिक संकट गुरुवार को चार एनपीपी विधायकों की वापसी के साथ ही खत्म हो गया। दिल्ली में पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा और गृहमंत्री अमित शाह से मिलने के बाद चारों ने राज्यपाल नजमा हेपतुल्ला से मिलकर इस्तीफा वापस लिया और सीएम को समर्थन दिया। चारों ने कुछ दिन पहले मंत्री पद से इस्तीफा देकर कांग्रेस का हाथ थाम लिया था।

विज्ञापन


दिल्ली से  दोपहर में इंफाल लौटे एनपीपी प्रमुख कोनराड संगमा ने बताया कि उनके विधायकों का इस्तीफा अभी राज्यपाल ने स्वीकार नहीं किया है। इसे सभी वापस लेंगे। संगमा चारों विधायक के साथ दिल्ली में पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा से मिले थे। उनके साथ मेघालय के मुख्यमंत्री हेमंत बिश्व शर्मा भी मौजूद थे। भाजपा नेतृत्व से चारों विधायकों ने मुख्यमंत्री द्वारा दुर्व्यवहार की शिकायत की।
विज्ञापन


हालांकि पार्टी हाईकमान ने उन्हें समझा दिया। चारों एनपीपी विधायकों के पूर्वोत्तर जनतांत्रिक गठबंधन (एनईडीए) में वापस आने से बिरेन सिंह सरकार के पास आठ विधायकों के इस्तीफे और अयोग्य घोषित किए जाने के बाद 52 सदस्यीय विधानसभा में अब 27 विधायक हो गए हैं। नजमा हेपतुल्ला के पास समर्थन पत्र सौंपने के बाद चारों विधायक संगमा और शर्मा के साथ सीधे सीएमओ पहुंचे जहां सीएम बिरेन सिंह ने गर्मजोशी के साथ उनका स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

इससे पहले बुधवार को राम माधव ने कहा था कि मणिपुर में बीरेन सिंह सरकार 2022 तक अपना कार्यकाल पूरा करेगी। माधव ने कहा था कि पार्टी ने अपने क्षेत्रीय सहयोगी नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) के साथ सरकार के संकट का हल निकालने के प्रयासों को तेज कर दिया है।

यह भी पढ़ें-332 करोड़ के गबन मामले में सीबीआई ने मणिपुर के पूर्व सीएम इबोबी से की पूछताछ


भाजपा महासचिव ने बताया था कि पिछले एक साल से सरकार की स्थिरता को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं। यह देखा गया है कि मणिपुर में गठबंधन की सरकार हमेशा स्थिर रही है और चुनाव जीत रही है। राम माधव ने इंफाल एयरपोर्ट पर संवाददाताओं से कहा, 'हम 2022 तक स्थिर रहेंगे (जब अगला विधानसभा चुनाव होगा)।'

इसी बीच सीबीआई की एक टीम इंफाल पहुंची, जहां उसने कांग्रेस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री ओकराम इबोबी सिंह से घर पूछताछ की। सिंह ने मणिपुर के राज्यपाल से मुलाकात की थी और भाजपा के तीन विधायकों सहित नौ विधायकों के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह से समर्थन वापस लेने के बाद सरकार पर दावा ठोक दिया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed