{"_id":"5c9773dbbdec22142a71ff07","slug":"ram-madhav-says-congress-can-win-elections-in-pakistan-with-lies","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा का तंज- कांग्रेस झूठ के सहारे पाकिस्तान में जीत सकती है चुनाव","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
भाजपा का तंज- कांग्रेस झूठ के सहारे पाकिस्तान में जीत सकती है चुनाव
Sun, 24 Mar 2019 11:24 PM IST
संदीप भट्ट
भाषा, गुवाहाटी
भाषा, गुवाहाटी
Published by: संदीप भट्ट
Updated Sun, 24 Mar 2019 11:24 PM IST
विज्ञापन
राम माधव (फाइल फोटो )
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव राम माधव ने रविवार को कटाक्ष करते हुए कहा कि कांग्रेस पाकिस्तान से चुनाव जीत सकती है, यदि वह वहां से लड़े क्योंकि विपक्षी पार्टी झूठ और पड़ोसी देश का सहारा ले रही है।माधव ने यह भी दावा किया कि कांग्रेस नेताओं के बयान उनके भारतीय समकक्षों से अधिक पाकिस्तान के लोगों द्वारा री ट्वीट किये जाते हैं। भाजपा नेता ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि उनकी टिप्पणियों को हमारे देश से अधिक पड़ोसी देश के लोगों द्वारा रीट्वीट और प्रचारित किया जाता है।
विज्ञापन
कांग्रेस पाकिस्तान से चुनाव जीत सकती है, यदि वह वहां से लड़े। यह हमारी मुख्य विपक्षी पार्टी की स्थिति है। भाजपा नेता ने कहा कि कांग्रेस के पास हमारी सरकार, हमारे नेता और हमारी पार्टी को घेरने के लिए कोई मुद्दा नहीं है। वह झूठ और पाकिस्तान के सहारे है।
विज्ञापन
उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि देश में कोई भी नहीं समझ पा रहा है कि वह क्या कहना चाहती है और देश को किस दिशा में ले जाना चाहती है। लोग यह भी नहीं समझ पा रहे हैं कि कांग्रेस भारत के लिए लड़ रही है या पाकिस्तान के लिए।
विज्ञापन
माधव ने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेता भारतीय सेना की विश्वसनीयत पर संदेह कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि विपक्षी पार्टी न केवल भाजपा नीत सरकार की सफलता पर सवाल उठा रही है बल्कि सेना के बारे में अपमानजनक टिप्पणी भी कर रही है।
कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा पर भाजपा के शीर्ष नेताओं को 1800 करोड़ रुपये की रिश्वत देने के आरोप के बारे में पूछे जाने पर माधव ने कहा कि यह फर्जी खबर है...कांग्रेस के पास आज कोई मुद्दा नहीं है और वह झूठ के सहारे है।