फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Ram and Rahim together are building the door of Ram Teerth Kshetra Trust

Ram Mandir: राम और रहीम मिलकर बना रहे हैं राम तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट का दरवाजा; पढ़िए उनसे खास बातचीत

Thu, 21 Dec 2023 10:35 PM IST
Shashidhar Pathak शशिधर पाठक
Updated Thu, 21 Dec 2023 10:35 PM IST
सार

उन्होंने अमर उजाला से बातचीत में कहा कि आप देखते जाइए। आने वाले समय में अयोध्या की चमक देखने लायक होगी। यहां तक कि जिस तरह से श्रद्धालु आ रहे हैं और शिलाओं का दर्शन कर रहे हैं, उससे क्षेत्र में तमाम रोजगार के अवसर विकसित होने वाले हैं। इसका लाभ सभी धर्मों, जातियों और लोगों को मिलने वाला है।

विज्ञापन
Ram and Rahim together are building the door of Ram Teerth Kshetra Trust
Ayodhya - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

अयोध्या में रामजन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र में 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा समारोह को संपन्न कराने के लिए निर्माण की तैयारियां युद्ध स्तर पर जारी हैं। यह कहने में कोई संकोच नहीं कि इतने कम समय में इतना तेजी से निर्माण और विकास विरले ही देखने को मिलता है। इसमें राम और रहीम भी मिलकर अपना श्रम दे रहे हैं। दोनों खुश हैं। उनके पास लगातार रोजगार है और मंदिर निर्माण में अपना हुनर दिखाने का अवसर मिला हुआ है। रहीम अयोध्या के ही रहने वाले हैं। कहते हैं कि तमाम मुस्लिम कारीगर इस क्षेत्र के निर्माण में काम कर रहे हैं। रहीम के साथ राम भी रोज काम करते हैं। दोनों में तालमेल भी गजब का है।

विज्ञापन


पीली गोल गले की टी-शर्ट में रहीम और उनके साथ नीले रंग की गोल गले की टी शर्ट में राम का नाम सुनकर कोई भी चौंक जाएगा। यह एक इत्तेफाक है कि दोनों साथ काम कर रहे हैं और इनके नाम भी रहीम और राम हैं। राम और रहीम राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र में लगने वाले भव्य दरवाजों पर नक्काशी और खूबसूरती को गढ़ने में लगे हैं। 
विज्ञापन


उन्होंने अमर उजाला से बातचीत में कहा कि आप देखते जाइए। आने वाले समय में अयोध्या की चमक देखने लायक होगी। यहां तक कि जिस तरह से श्रद्धालु आ रहे हैं और शिलाओं का दर्शन कर रहे हैं, उससे क्षेत्र में तमाम रोजगार के अवसर विकसित होने वाले हैं। इसका लाभ सभी धर्मों, जातियों और लोगों को मिलने वाला है। राम कहते हैं कि कारीगर की न कोई जाति होती है और न धरम। बस उसका हुनर ही तारीफ पाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed