फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Raksha bandhan 2018: Plantable Seed Rakhi on the Better India

बोयी जा सकने वाली राखी: वर्षों तक हरा-भरा रहेगा भाई-बहन का प्यार

Fri, 24 Aug 2018 05:24 PM IST
भाषा, नई दिल्ली
भाषा, नई दिल्ली Updated Fri, 24 Aug 2018 05:24 PM IST
विज्ञापन
Raksha bandhan 2018: Plantable Seed Rakhi on the Better India

राखी महज एक रंग-बिरंगा रेशम का धागा नहीं होता बल्कि भाई बहन के बीच जीवनभर के स्नेह संबंध का प्रतीक होता है। कई भाई तो हफ्तों, यहां तक कि कई महीनों तक राखी को अपनी कलाई पर बांधे रखते हैं लेकिन अंतत: यह रेशमी डोर भूले-बिसरे किसी दराज में पड़ी रहती है।

विज्ञापन


लेकिन अब ऐसा नहीं होगा क्योंकि बोयी जा सकने वाली राखी उपलब्ध है जिसमें बीज होते हैं। ऐसी राखियां कभी खत्म नहीं होती बल्कि समय के साथ बढ़ती, फलती-फूलती जाती हैं और एक पौधे के रूप में नया जीवन पा लेती हैं।
विज्ञापन


इवॉल्व फाउंडेशन की नुपूर अग्रवाल ने पीटीआई-भाषा को बताया, ‘‘बीते वर्षों में चीन से आने वाली प्लास्टिक की राखियों का प्रयोग बढ़ा है। हमारे सारे उत्पाद उत्तराखंड के तौली बुध गांव की महिलाएं और पुरूष बनाते हैं। इसके लिए जो भी सामग्री इस्तेमाल में आती है वह हमारे खेतों से आती है।’’ 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इस तरह की राखियां पर्यावरण के लिए तो अच्छी हैं ही, साथ ही स्थानीय लोगों को रोजगार भी मुहैया करवा रही हैं। राखी में बीज होने के साथ एक राखी बॉक्स भी है जिसमें मिट्टी समेत बुवाई के काम आने वाली अन्य वस्तुएं भी हैं।

प्लांटसिल की दिव्या शेट्टी का मानना है कि पर्यावरण के अनुरूप ये राखियां ग्राहकों का ध्यान आकर्षित कर रही हैं। उन्होंने कहा,‘‘ भाई और बहन का रिश्ता एक पौधे की तरह हमेशा फलता-फूलता रहता है। राखी में जो बीज हैं वह एक वर्ष तक खराब नहीं होंगे। अब तक हम चार लाख प्लांटेबल राखी बॉक्स बेच चुके हैं।’’ 


इन पर जो बीज हैं वह ल्यूपिन फ्लॉवर, टमाटर, गेंदे के पौधे और तुलसी के पौधे के हैं। बोयी जा सकने वाली राखियों की कीमत 251 रूपए से शुरू है। दस राखियों के सेट लिए यह 1,001 रूपए है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed