फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rajyasabha: fight between kapil sibbal and satish sharma

राज्यसभा के लिए कपिल सिब्बल और सतीश शर्मा के बीच घमासान

Thu, 26 May 2016 01:45 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 26 May 2016 01:45 PM IST
विज्ञापन
Rajyasabha: fight between kapil sibbal and satish sharma

लोकसभा चुनाव हारकर राज्यसभा जाने के इंतजार में बैठे पूर्व केन्‍द्रीय मंत्री कपिल सिब्बल की उम्‍मीदों को झटका लगता दिख रहा है। यूपी की एक सीट के लिए होने वाले राज्यसभा चुनाव में कपिल सिब्बल को गांधी परिवार के खास कैप्टन सतीश शर्मा से कड़ी चुनौती मिल रही है। ऐसे में सबकी निगाहें अब गांधी परिवार पर टिक गई हैं, कि वह किसके नामांकन को हरी झंडी देता है। 

विज्ञापन


जुलाई के अंत तक यूपी से राज्यसभा की दर्जनभर सीटों के लिए चुनाव होना है। इनमें कांग्रेस के खाते में भी एक सीट आनी है। हालांकि इसके लिए भी कांग्रेस के पास आठ विधायकों की कमी है लेकिन पार्टी को उम्‍मीद है कि सपा या बसपा की ओर से उसे इसके लिए समर्थन मिल जाएगा।
विज्ञापन


बताया जाता है कि कपिल सिब्बल के नामांकन के लिए सपा से समर्थन मांगा गया था। इंडियन एक्सप्रेस के अनुसार सपा ने इसके बदले में सिब्बल को अपनी पार्टी के टिकट पर ही उम्‍मीदवार बनने का प्रस्ताव दिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि पूर्व केन्द्रीय मंत्री ने सपा के इस प्रस्ताव को नकार दिया था। इसके बाद आनन फानन में समाजवादी पार्टी ने बसपा के पूर्व सांसद सुरेन्द्र नागर को अपना प्रत्याशी बताया। गुर्जर बिरादरी से आने वाले सुरेन्द्र नागर को प्रत्याशी बनाकर सपा ने पिछड़े वर्ग की इस प्रभावी बिरादरी का लुभाने की तैयारी कर ली है, पार्टी को उम्‍मीद है कि 2017 के विधानसभा चुनावों में उसे इसका फायदा मिल सकता है। 


दूसरी ओर सपा के इस बदले रुख के बाद अब कांग्रेस ने बसपा पर डोरे डालने की तैयारी कर ली है। उसे उम्‍मीद है कि बसपा के कोटे के आठ अतिरिक्त विधायक राज्यसभा के लिए उसका समर्थन कर सकते हैं। इसी बीच कांग्रेस की ओर से कर्नाटक से जयराम रमेश को भी राज्यसभा भेजने की तैयारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed