फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rajya Sabha results: MVA hopes watered in Maharashtra, Shiv Sena accuses BJP favoured by Election Commission

Rajya Sabha Results: महाविकास अघाड़ी की उम्मीदों पर फिरा पानी, पवार बोले- फडणवीस ने किया चमत्कार

Sat, 11 Jun 2022 11:47 AM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Sat, 11 Jun 2022 11:47 AM IST
सार

महाराष्ट्र में शुक्रवार को राज्यसभा की छह सीटों के लिए गहमागहमी के बीच मतदान हुआ। मतगणना को लेकर देर रात तक ड्रामा चला और शनिवार तड़के घोषित नतीजों में सत्तारूढ़ एमवीए गठबंधन और मुख्य विपक्षी दल भाजपा को बराबर सीटों पर जीत मिली।

विज्ञापन
Rajya Sabha results: MVA hopes watered in Maharashtra, Shiv Sena accuses BJP favoured by Election Commission
शरद पवार, देवेंद्र फडणवीस, संजय राउत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राज्यसभा चुनाव 2022 में महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ महाविकास अघाड़ी (MVA) सरकार को झटका लगा है। वह छह में से चार सीटों पर जीत की उम्मीदें संजोए बैठी थी, लेकिन उसे भाजपा के बराबर ही यानी 3-3 सीटों पर ही जीत हासिल हुई। इससे शिवसेना नेता संजय राउत भड़क गए। उन्होंने चुनाव आयोग पर पक्षपात करने का आरोप लगाया है। नतीजों को राकांपा प्रमुख शरद पवार ने चमत्कार बताया। उन्होंने इसका परोक्ष रूप से श्रेय पूर्व सीएम व भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस को दिया। 

विज्ञापन


महाराष्ट्र में शुक्रवार को राज्यसभा की छह सीटों के लिए गहमागहमी के बीच मतदान हुआ। मतगणना को लेकर देर रात तक ड्रामा चला और शनिवार तड़के घोषित नतीजों में सत्तारूढ़ एमवीए गठबंधन और मुख्य विपक्षी दल भाजपा को बराबर सीटों पर जीत मिली। गठबंधन में शामिल तीनों दल यानी कांग्रेस, शिवसेना व राकांपा को एक-एक सीट पर जीत मिली। चौथी सीट पर शिवसेना ने संजय पवार को मैदान में उतारा था, लेकिन वे हार गए। पवार को 39 वोट मिले। उनके हारने से शिवसेना और गठबंधन दोनों को झटका लगा है।
विज्ञापन


महाराष्ट्र से ये छह प्रत्याशी जीते
राज्यसभा के लिए महाराष्ट्र से शिवसेना के संजय राउत एक बार फिर उच्च सदन के लिए चुने गए हैं। राकांपा से प्रफुल्ल पटेल व कांग्रेस से इमरान प्रतापगढ़ी विजयी रहे। वहीं, भाजपा की ओर से केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल के अलावा अनिल बोंडे और धनंजय महाडिक चुनाव जीते हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन





इस तरह भाजपा ने जीती तीन सीटें
महाराष्ट्र में राज्यसभा के लिए प्रत्येक प्रत्याशी को जीत के लिए 41 मत चाहिए थे, लेकिन भाजपा प्रत्याशियों पीयूष गोयल व अनिल बोंडे को 48-48 वोट मिले, जबकि तीसरे प्रत्याशी धनंजय महाडिक को न्यूनतम 41 वोट मिले। इसी तरह कांग्रेस प्रत्याशी इमरान प्रतापगढ़ी को 44, राकांपा नेता व पूर्व केंद्रीय प्रफुल्ल पटेल को 43 वोट और शिवसेना नेता राउत को न्यूनतम 41 वोट मिले। एक वोट खारिज होने से कुल 284 वोट वैध माने गए।

बकौल पवार इस तरह हुआ चमत्कार 
राकांप प्रमुख पवार के अनुसार महाराष्ट्र के राज्यसभा चुनाव में चमत्कार इसलिए हुआ, क्योंकि भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस निर्दलीय विधायकों को भाजपा के पक्ष में करने में कामयाब रहे। लगे हाथ पवार ने यह भी कहा कि इससे सत्तारूढ़ महा विकास अघाड़ी सरकार की स्थिरता पर आंच नहीं आएगी। पवार ने कहा कि इन नतीजों से आश्चर्य नहीं हुआ। कांग्रेस, शिवसेना, राकांपा को तय वोट मिले। सिर्फ राकांपा प्रत्याशी प्रफुल्ल पटेल को अतिरिक्त वोट मिले। ये वोट दूसरी तरफ से आया है।


आयोग ने हमारा एक वोट अवैध घोषित किया : राउत
राज्यसभा के लिए पुन: निर्वाचित शिवसेना सांसद संजय राउत ने चुनाव आयोग पर भाजपा के प्रति पक्षपात का आरोप लगाया। उन्होंने आयोग ने हमारा एक वोट अवैध घोषित किया। हमने इस पर आपत्ति ली, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। 

मलिक व देशमुख वोट नहीं डाल सके
महाराष्ट्र विधानसभा की कुल सीटें 288 हैं, लेकिन शिवसेना विधायक रमेश लाटके के निधन व राकांपा के दो विधायकों नवाब मलिक व अनिल देशमुख के जेल में होने के कारण प्रभावी संख्या 285 रह गई थी। गठबंधन दलों को इसका नुकसान उठाना पड़ा, अन्यथा चौथी सीट भी वह जीत सकता था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed