{"_id":"64ef6040388d29e7d9076ffd","slug":"rajya-sabha-mp-kapil-sibal-says-2024-election-will-be-modi-vs-modi-2023-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Election 2024: गठबंधन के पीएम चेहरे पर कपिल सिब्बल का बड़ा बयान, बोले- 2024 का चुनाव मोदी बनाम मोदी होगा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Election 2024: गठबंधन के पीएम चेहरे पर कपिल सिब्बल का बड़ा बयान, बोले- 2024 का चुनाव मोदी बनाम मोदी होगा
Wed, 30 Aug 2023 08:59 PM IST
Jeet Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Jeet Kumar
Updated Wed, 30 Aug 2023 08:59 PM IST
सार
कपिल सिब्बल ने बुधवार को कहा कि 'इंडिया' का प्रधानमंत्री उम्मीदवार कोई मायने नहीं रखता क्योंकि आगामी 2024 का चुनाव "मोदी बनाम मोदी" होगा।
विज्ञापन
Kapil Sibal
- फोटो : Social Media
विस्तार
जब से 26 विपक्षी दलों का भारतीय राष्ट्रीय विकासात्मक समावेशी गठबंधन (इंडिया) बना है तभी से भाजपा निशाना साध रही है कि इस गठबंधन का पीएम चेहरा कौन होगा। इस पर राज्यसभा सांसद और वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल ने बुधवार को कहा कि 'इंडिया' का प्रधानमंत्री उम्मीदवार कोई मायने नहीं रखता क्योंकि आगामी 2024 का चुनाव "मोदी बनाम मोदी" होगा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि यदि आप एक अर्थशास्त्री का साक्षात्कार पढ़ते हैं, तो वह कहती है कि 2024 का चुनाव मोदी बनाम मोदी होगा। जनता आलोचना करेगी कि पीएम मोदी ने 10 वर्षों में क्या किया। कपिल सिब्बल ने आगे कहा कि लोग भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के बड़े-बड़े दावों की हकीकत जानते हैं और मोदी द्वारा अपने कार्यकाल के दौरान किए गए कार्यों को केंद्र में रखा जाएगा।
विज्ञापन
#WATCH | Rajya Sabha MP Kapil Sibal says, "If you read an interview by an economist, she says that the 2024 election will be Modi vs Modi. Public will criticise what PM Modi did in 10 years. Public knows the reality...The tall claims they (BJP) make show no result...So, in such a… pic.twitter.com/CATg0b5Ygu
— ANI (@ANI) August 30, 2023
विज्ञापन
आगे उन्होंने कहा कि वे (भाजपा) जो बड़े-बड़े दावे करते हैं, उनका कोई नतीजा नहीं निकलता, तो ऐसी स्थिति में इंडिया गठबंधन का पीएम उम्मीदवार है या नहीं, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता क्योंकि मुद्दा पीएम मोदी द्वारा किया गया काम होगा।
साथ ही चीन के नए आधिकारिक नक्शे में अरुणाचल प्रदेश और अक्साई चिन पर दावा करने पर राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल ने कहा कि ऐसा पहली बार नहीं हुआ है। पहले भी ऐसा होता आया है, तब विपक्ष में बैठे प्रधानमंत्री कहते थे कि हमें चीन को लाल आखें दिखानी चाहिए, लेकिन अब हमें ऐसा होता कुछ दिखाई नहीं दे रहा, अब लगता है कि एक ही झूले पर बैठ कर बात होती है। विदेश मंत्री ने खुद कहा है कि चीन हमसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। इसलिए हम ज्यादा कुछ कर नहीं सकते, इससे लगता है कि हमारे पास बातचीत की क्षमता नहीं है।