{"_id":"6a2acd06b18019a13e050c96","slug":"rajya-sabha-elections-bjp-vs-congress-nda-india-alliance-fight-from-mp-to-gujarat-and-north-east-to-tamil-nadu-2026-06-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Explainer: एमपी में लगे झटके के बाद भी फायदे में कांग्रेस, किस वजह से राज्यसभा में नहीं बढ़ेंगी BJP की सीटें?","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Explainer: एमपी में लगे झटके के बाद भी फायदे में कांग्रेस, किस वजह से राज्यसभा में नहीं बढ़ेंगी BJP की सीटें?
Thu, 11 Jun 2026 08:57 PM IST
Jai Dev Singh
स्पेशल डेस्क, अमर उजाला
स्पेशल डेस्क, अमर उजाला
Published by: Jai Dev Singh
Updated Thu, 11 Jun 2026 08:57 PM IST
सार
राज्यसभा में आज नामांकन वापसी का आखिरी दिन था। कई सीटों पर प्रत्याशियों ने निर्विरोध ही जीत दर्ज कर ली। वहीं, कुछ और सीटों पर अभी मुकाबला होगा। अब तक गुजरात से लेकर कर्नाटक और आंध्र प्रदेश से लेकर मध्य प्रदेश तक के नतीजे लगभग साफ हो चुके हैं। आइये जानते हैं इसमें किसे फायदा हुआ और किसे नुकसान...
विज्ञापन
राज्यसभा चुनाव 2026।
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
राज्यसभा चुनाव में नाम वापसी की समय सीमा खत्म होने के बाद चुनाव आयोग ने ज्यादातर सीटों पर निर्विरोध निर्वाचित हुए उम्मीदवारों के नाम का एलान कर दिया। 10 राज्यों की 24 सीटों में से आठ राज्यों की 21 सीटों के नतीजे आ गए हैं। सिर्फ झारखंड की दो और मिजोरम की एक सीट के लिए 18 जून को मतदान होगा। वहीं, ओडिशा, महाराष्ट्र और तमिलनाडु की एक-एक सीट पर हुए उपचुनाव में भी निर्विरोध निर्वाचन हो गया है।
विज्ञापन
24 सीटों पर हुए चुनाव के क्या नतीजे रहे हैं?
जिन 24 सीटों पर राज्यसभा चुनाव हो रहा है उनमें से 21 के नतीजे आ गए हैं। इनमें से 12 सीटें भाजपा, चार सीटें कांग्रेस, तीन सीटें टीडीपी, एक-एक सीट एनपीपी, जनसेना निर्विरोध जीतन में सफल रहे हैं। झारखंड की दो सीटों के लिए कांग्रेस, झामुमो और एक निर्दलीय उम्मीदवार मैदान में है। वहीं, मिजोरम की एक सीट के लिए एमएनएफ और जेडपीएम के उम्मीदवारों के बीच मुकाबला होगा।
विज्ञापन