फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rajya Sabha Chairman reconstitutes panel of vice-chairpersons with 50 per cent women MPs

राज्यसभा में अहम फैसला: राज्यसभा सभापति ने उपाध्यक्षों के पैनल का किया पुनर्गठन, इसमें 50 फीसदी महिला सांसद

Mon, 18 Sep 2023 03:35 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निर्मल कांत Updated Mon, 18 Sep 2023 03:35 PM IST
सार

Vice-Chairpersons Panel: राज्यसभा के सभापति और उपाध्यक्ष जगदीप धनखड़ ने सोमवार को घोषणा की कि उपाध्यक्षों के पैनल का पुनर्गठन किया गया है, जिसमें 50 प्रतिशत महिला सांसद हैं और भविष्य में यह प्रतिशत बढ़ सकता है।

विज्ञापन
Rajya Sabha Chairman reconstitutes panel of vice-chairpersons with 50 per cent women MPs
राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

राज्यसभा के सभापति और उपाध्यक्ष जगदीप धनखड़ ने सोमवार को घोषणा की कि उपाध्यक्षों के पैनल का पुनर्गठन किया गया है, जिसमें 50 प्रतिशत महिला सांसद हैं और भविष्य में यह प्रतिशत बढ़ सकता है। आठ सदस्यीय पैनल में अब चार महिला सदस्य होंगी, जिनमें भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सांसद कांता कर्दम, सुमित्रा बाल्मीक, गीता उर्फ चंद्रप्रभा और बीजू जनता दल की ममता मोहंता शामिल हैं। धनखड़ ने संसद के विशेष सत्र के पहले दिन उच्च सदन में यह घोषणा की।

विज्ञापन

धनखड़ ने कहा, सदन के सदस्यों को सूचित किया जाता है कि उपाध्यक्षों के पैनल का पुनर्गठन 13 सितंबर, 2023 से किया गया है। माननीय सदस्यों को यह जानकर खुशी होगी कि उपाध्यक्षों में 50 प्रतिशत महिलाएं हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

50 प्रतिशत महिला सांसदों के साथ उपाध्यक्षों के नए पैनल के नामों की घोषणा करते हुए सभापति ने यह भी जिक्र किया कि पैनल में महिला सांसदों की संख्या भविष्य में बढ़ सकती है। सभापति या उपसभापति की अनुपस्थिति में उपाध्यक्ष सदन की अध्यक्षता करने के पात्र होते हैं।
 

विज्ञापन

इनके अलावा कांग्रेस के अखिलेश प्रसाद सिंह, आम आदमी पार्टी के नारायण दास गुप्ता, वाईएसआरसीपी के वी विजयसाई रेड्डी और तृणमूल कांग्रेस के शांतनु सेन को समिति का सदस्य घोषित किया गया है। संसद का विशेष सत्र 18 से 22 सितंबर तक आयोजित किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed