{"_id":"61dc28db21e1b432db5235d2","slug":"rajya-sabha-chairman-m-venkaiah-naidu-and-lok-sabha-speaker-om-birla-directed-secretaries-general-of-both-houses-to-examin-coronavirus-scenario-for-safe-conducting-of-coming-budget-session","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budget Session: सुरक्षित बजट सत्र के लिए लोकसभा-राज्यसभा के महासचिवों को कोरोना की स्थिति की समीक्षा करने के निर्देश","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Budget Session: सुरक्षित बजट सत्र के लिए लोकसभा-राज्यसभा के महासचिवों को कोरोना की स्थिति की समीक्षा करने के निर्देश
Mon, 10 Jan 2022 06:08 PM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Mon, 10 Jan 2022 06:08 PM IST
सार
देश में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बीच आगामी बजट सत्र के सुरक्षित आयोजन के लिए लोकसभा के स्पीकर और राज्यसभा के चेयरमैन ने सदनों के महासचिवों को स्थिति की समीक्षा करने के लिए कहा है।
विज्ञापन
संसद
- फोटो : पीटीआई
विस्तार
राज्यसभा के चेयरमैन एम वेंकैया नायडू और लोकसभा के स्पीकर ओम बिड़ला ने सोमवार को दोनों सदनों के महासचिवों को निर्देश दिया है कि कोरोना वायरस की स्थिति की विस्तृत समीक्षा करें और आगामी बजट सत्र के सुरक्षित आयोजन के लिए प्रभावी सुरक्षा मानक सुझाएं। समाचार एजेंसी एएनआई ने सूत्रों के हवाले से यह खबर दी है।
विज्ञापन
सूत्रों के अनुसार नायडू और बिड़ला ने यह निर्देश यह जानने के लिए किया है कि कोरोना संक्रमण के प्रसार की मौजूदा स्थिति के संदर्भ में पिछले शीत कालीन सत्र के दौरान अपनाए गए कोरोना वायरस के लिए प्रोटोकॉल्स कितने पर्याप्त थे। दोनों महासचिवों से कहा गया है कि इस संबंध में अपनी रिपोर्ट जितनी जल्दी संभव हो पेश करें।
विज्ञापन