फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   rajya sabha chairman decline aap arvind kejriwal request to appoint raghav chadha party leader

Rajya Sabha: राघव चड्ढा को राज्यसभा में AAP का नेता बनाने की मांग खारिज, सभापति ने ठुकराई केजरीवाल की अपील

Fri, 29 Dec 2023 03:37 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Fri, 29 Dec 2023 03:37 PM IST
सार

केजरीवाल ने बीते दिनों राज्यसभा सभापति से अपील की थी कि उनकी पार्टी के राज्यसभा के नेता संजय सिंह न्यायिक हिरासत में हैं, इस वजह से राघव चड्ढा को सदन में पार्टी का नेता बनाया जाए।

विज्ञापन
rajya sabha chairman decline aap arvind kejriwal request to appoint raghav chadha party leader
जगदीप धनखड़, राघव चड्ढा। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राज्यसभा सभापति जगदीप धनखड़ ने आम आदमी पार्टी की उस अपील को खारिज कर दिया है, जिसमें पार्टी ने राघव चड्ढा को अंतरिम तौर पर राज्यसभा में पार्टी का नेता बनाने की मांग की थी। बता दें कि यह मांग आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की तरफ से की गई थी। सूत्रों के अनुसार, राज्यसभा सभापति जगदीप धनखड़ ने केजरीवाल को भेजे पत्र में बताया है कि 'कानूनी व्यवस्था के अनुरूप ना होने की वजह से अनुरोध को स्वीकार नहीं किया गया है।'
विज्ञापन


सभापति ने केजरीवाल की अपील ठुकराई
केजरीवाल ने बीते दिनों राज्यसभा सभापति से अपील की थी कि उनकी पार्टी के राज्यसभा के नेता संजय सिंह न्यायिक हिरासत में हैं, इस वजह से राघव चड्ढा को सदन में पार्टी का नेता बनाया जाए। हालांकि सभापति ने मांग खारिज कर दी, जिसके बाद फिलहाल संजय सिंह ही राज्यसभा में पार्टी के नेता बने रहेंगे। संजय सिंह दिल्ली शराब नीति मामले में फिलहाल जेल में हैं। बता दें कि संसद के उच्च सदन में आम आदमी पार्टी के 10 सदस्य हैं। भाजपा, कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस के बाद फिलहाल आम आदमी पार्टी राज्यसभा में सदस्यों की संख्या के लिहाज से चौथी सबसे बड़ी पार्टी है। 
विज्ञापन


राघव  चड्ढा राज्यसभा के सबसे युवा सांसदों में शामिल हैं। संसद के बीते मानसून सत्र के दौरान विशेषाधिकार उल्लंघन के मामले में सभापति जगदीप धनखड़ ने राघव चड्ढा को सदन से निलंबित कर दिया था। हालांकि बाद में उनका निलंबन वापस ले लिया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed