राज्यसभा: गुजरात से जयशंकर होंगे भाजपा उम्मीदवार, आज ही पार्टी में हुए शामिल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुजरात में खाली हुई राज्यसभा की दो सीटों के लिए भाजपा ने अपने उम्मीदवारों के नाम का एलान कर दिया है। विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर और जेएम ठाकोर भाजपा से राज्यसभा उपचुनाव के लिए भाजपा के उम्मीदवार होंगे। बता दें कि विदेश मंत्री एस जयशंकर भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा की मौजूदगी में आज ही औपचारिक रूप से भाजपा में शामिल हुए।
BJP releases list of two names for the ensuing by-elections to the council of states (Rajya Sabha) from Gujarat. Dr S Jaishankar and JM Thakor to be the candidates. pic.twitter.com/JQeeiUMqOj
— ANI (@ANI) June 24, 2019विज्ञापन
अनुभवी राजनयिक और पूर्व विदेश सचिव जयशंकर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विदेश मंत्री के तौर पर अपनी सरकार में शामिल किया है। उन्हें गत 30 मई को अन्य लोगों के साथ मंत्री पद की शपथ दिलाई गई थी। उन्हें शपथ लेने के छह महीने के भीतर संसद के किसी भी सदन का सदस्य बनना अनिवार्य है।
बता दें कि चुनाव आयोग ने बिहार, ओडिशा और गुजरात की राज्यसभा की छह खाली सीटों के लिए 5 जुलाई को मतदान का दिन तय किया है। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के लोकसभा चुनाव जीतने के बाद गुजरात से खाली हुई राज्यसभा की दो सीटें भी इसमें शामिल हैं।
जब किसी ऐसे व्यक्ति को मंत्री बनाया जाता है जो संसद का सदस्य न हो तो ऐसे व्यक्ति को अपने शपथग्रहण के छह महीने के भीतर संसद सदस्य के रूप में निर्वाचित होना होता है। सरकार में शामिल होने के बाद जयशंकर के लिए पार्टी में शामिल होना महज एक औपचारिकता थी। वह संसद में पार्टी कार्यालय में एक कार्यक्रम के दौरान पार्टी के सदस्य बन गए।
भाजपा अध्यक्ष अमित शाह और अन्य पार्टी नेता स्मृति ईरानी के लोकसभा सांसद के रूप में निर्वाचित होने के बाद गुजरात में दो राज्यसभा सीटों पर उपचुनाव आवश्यक हो गया था।