फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rajnath Singh will co-chair the 6th India-France Annual Defence Dialogue with french counterpart in Karnataka

IFADD: कर्नाटक में छठा भारत-फ्रांस वार्षिक रक्षा संवाद, फ्रांसीसी समकक्ष के साथ राजनाथ करेंगे सह-अध्यक्षता

Sun, 15 Feb 2026 05:41 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पवन पांडेय Updated Sun, 15 Feb 2026 05:41 PM IST
सार

भारत और फ्रांस के बीच रक्षा सहयोग को और मजबूत करने के लिए 17 फरवरी को बंगलूरू में छठा भारत-फ्रांस वार्षिक रक्षा संवाद आयोजित होगा। इस बैठक की संयुक्त अध्यक्षता भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और फ्रांस की सशस्त्र बल एवं वेटरन्स मामलों की मंत्री कैथरीन वॉट्रिन करेंगी।

विज्ञापन
Rajnath Singh will co-chair the 6th India-France Annual Defence Dialogue with french counterpart in Karnataka
राजनाथ सिंह, रक्षा मंत्री - फोटो : ANI

विस्तार

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 17 फरवरी, 2026 को कर्नाटक के बंगलूरू में फ्रांस की सशस्त्र सेना और पूर्व सैनिक मामलों की मंत्री कैथरीन वॉट्रिन के साथ छठे भारत-फ्रांस वार्षिक रक्षा संवाद की सह-अध्यक्षता करेंगे। इस बैठक में द्विपक्षीय रक्षा सहयोग के संपूर्ण पहलुओं की समीक्षा की जाएगी, जिसमें औद्योगिक सहयोग के विस्तार पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Bangladesh: बांग्लादेश से मिले सकारात्मक संदेश, क्या तारिक रहमान के पीएम बनने से सुधरेंगे संबंध?
विज्ञापन


बैठक में हो सकते हैं यह बड़े फैसले
दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग समझौते को अगले 10 साल के लिए बढ़ाया जा सकता है। वहीं हैमर मिसाइल के संयुक्त निर्माण के लिए एक समझौता साइन होने की संभावना है। इसके साथ ही भारतीय सेना और फ्रांसीसी थल सेना के प्रतिष्ठानों में  एक-दूसरे के अधिकारियों की तैनाती को लेकर भी घोषणा हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हेलीकॉप्टर प्रोजेक्ट का उद्घाटन
दोनों रक्षा मंत्री एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम भी देखेंगे, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों वर्चुअल माध्यम से कर्नाटक के वेमगल में टाटा-एयरबस के H125 लाइट यूटिलिटी हेलीकॉप्टर असेंबली यूनिट का उद्घाटन करेंगे।

मजबूत है भारत-फ्रांस रक्षा संबंध
रक्षा मंत्रालय ने कहा कि भारत-फ्रांस संबंधों में रक्षा हमेशा से एक मजबूत स्तंभ रहा है। पिछले कुछ वर्षों में दोनों देशों के बीच कई बड़े स्तर की मुलाकातें हुई हैं। बता दें कि, पीएम मोदी जुलाई 2023 में फ्रांस के बैस्टील डे परेड में मुख्य अतिथि थे। जबकि जनवरी 2024 में फ्रांस के राष्ट्रपति भारत के गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि बने।


नियमित सैन्य अभ्यास
भारत और फ्रांस के बीच सैन्य सहयोग लगातार बढ़ रहा है। दोनों देश नियमित रूप से तीन बड़े संयुक्त अभ्यास करते हैं। इसमें शक्ति - थल सेना के बीच, वरुण - नौसेना के बीच और गरुड़ - वायु सेना के बीच अभ्यास है। इसके अलावा भी कई सैन्य स्तर की गतिविधियां चलती रहती हैं।

यह भी पढ़ें - सबरीमाला मंदिर: महिलाओं के प्रवेश का मुद्दा फिर गरमाया, अदालत में सुनवाई से पहले विपक्ष ने सरकार से मांगा जवाब

फ्रांसीसी मंत्री की पहली भारत यात्रा
कैथरीन वॉट्रिन के अक्तूबर 2025 में रक्षा मंत्री बनने के बाद यह उनकी पहली भारत यात्रा होगी। यह वार्षिक रक्षा संवाद एक मंत्री-स्तरीय बैठक है, जिसमें दोनों देश रक्षा और सुरक्षा सहयोग की दिशा तय करते हैं। पिछली यानी 5वीं बैठक अक्तूबर 2023 में फ्रांस में हुई थी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed