{"_id":"5f4eec8d8ebc3e531333c39d","slug":"rajnath-singh-to-leave-for-russia-for-sco-summit","type":"story","status":"publish","title_hn":"एससीओ बैठक के लिए आज रूस जाएंगे राजनाथ, चीन से वार्ता तय नहीं","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
एससीओ बैठक के लिए आज रूस जाएंगे राजनाथ, चीन से वार्ता तय नहीं
Wed, 02 Sep 2020 06:21 AM IST
Amit Mandal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Amit Mandal
Updated Wed, 02 Sep 2020 06:21 AM IST
विज्ञापन
rajnath singh (file photo)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज रूस के लिए रवाना होंगे, जहां वे शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) की अहम बैठक में हिस्सेदारी करेंगे। अधिकारियों के मुताबिक, बैठक के दौरान क्षेत्रीय सुरक्षा परिदृश्य पर चर्चा की जाएगी।
भारत और चीन के बीच वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर लद्दाख में 3 महीने से भी ज्यादा समय से चल रहे सैन्य गतिरोध के दौरान होने के चलते इस बार एससीओ बैठक को बेहद अहम माना जा रहा है। एससीओ बैठक में चीन के रक्षा मंत्री जनरल वेई फेंग भी शामिल होंगे, लेकिन भारतीय अधिकारियों का कहना है कि अभी तक राजनाथ सिंह और वेई के बीच संभावित द्विपक्षीय वार्ता की कोई योजना नहीं है।
हालांकि सूत्रों का कहना है कि रूस आपसी विवाद को सुलझाने के लिए दोनों देशों के बीच वार्ता कराने का प्रयास कर रहा है। चीन के खतरे को ध्यान में रखते हुए ही रक्षा मंत्री सिंह अपने रूसी समकक्ष सर्गेई शोइगू व कई अन्य शीर्ष सैन्य अधिकारियों के साथ वार्ता में हिस्सेदारी करेंगे, ताकि विभिन्न रक्षा खरीद कार्यक्रमों में तेजी लाने की योजना पूरी की जा सके।
विज्ञापन
राजनाथ सिंह का कोराना वायरस महामारी के दौरान जून के बाद यह दूसरा मास्को दौरा है। पिछली बार वह 24 जून को विक्ट्री-डे परेड में हिस्सेदारी करने आए थे। रक्षा मंत्री 5 सितंबर को भारत के लिए वापस लौटेंगे। इसके बाद विदेश मंत्री एस. जयशंकर 10 सितंबर को रूस रवाना होंगे, जहां वे रूस के आमंत्रण पर एससीओ के विदेश मंत्रियों की बैठक में हिस्सेदारी करेंगे। उनके भी अपने चीनी समकक्ष से मुलाकात करने की अभी तक कोई योजना नहीं है।