{"_id":"5d8f43ca8ebc3e93db11a901","slug":"rajnath-singh-says-whole-world-is-making-fun-of-pm-imran-khan-for-his-statement","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान के पीएम दुनिया में हर दरवाजा खटखटाकर अपना मजाक उड़वा रहे हैं: राजनाथ सिंह","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पाकिस्तान के पीएम दुनिया में हर दरवाजा खटखटाकर अपना मजाक उड़वा रहे हैं: राजनाथ सिंह
Sat, 28 Sep 2019 05:24 PM IST
Trainee Trainee
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: Trainee Trainee
Updated Sat, 28 Sep 2019 05:24 PM IST
विज्ञापन
राजनाथ सिंह
- फोटो : Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को कहा कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान पूरी दुनिया में हर दरवाजा खटखटा रहे हैं और अपना मजाक उड़वाने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं। मुंबई में भारत की स्कॉर्पीन वर्ग की दूसरी पनडुब्बी आईएनएस खंडेरी को नौसेना में शामिल किए जाने के बाद रक्षा मंत्री ने मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड में कहा कि कुछ ऐसी ताकतें हैं जो भारत के तटीय क्षेत्र में मुंबई जैसे हमले दोबारा करना चाहती है लेकिन हम ऐसा होने नहीं देंगे।
उन्होंने कहा, पाकिस्तान को यह समझने की जरूरत है कि भारतीय नौसेना आईएनएस खंडेरी के शामिल होने से पहले से ज्यादा मजबूत हुई है और सरकार सशस्त्र बलों को मजबूत तथा आधुनिक बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन
सिंह ने कहा कि क्षेत्र में शांति बाधित करने वालों के खिलाफ नौसेना कड़ी कार्रवाई करेगी। अमेरिका के ह्यूस्टन शहर में आयोजित ‘हाउडी मोदी’ पर रक्षा मंत्री ने कहा इस कार्यक्रम ने विश्वशक्ति के रूप में उभरते हुए भारत को दिखाया।
उन्होंने कहा, हमने देखा कि कैसे प्रधानमंत्री का स्वागत अमेरिका के शीर्ष नेताओं ने खचाखच भरे स्टेडियम में किया। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी हमारी सरकार की क्षमता को माना।
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री द्वारा संयुक्त राष्ट्र महासभा में कश्मीर और भारत पर आधे समय तक भाषण दिए जाने पर सिंह ने कहा कि जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 के ज्यादातर प्रावधानों को समाप्त किया जाना एक प्रगतिशील कदम है।
उन्होंने कहा, जम्मू-कश्मीर में हमारे प्रगतिशील कदम को वैश्विक तौर पर समर्थन प्राप्त हो रहा है। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री विश्व में हर दरवाजा खटखटा रहे हैं और अपना मजाक उड़वाने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं।
उन्होंने कहा, पाकिस्तान को यह समझना चाहिए कि हम आज अपनी सरकार के मजबूत इरादे और नौसेना में आईएनएस खंडेरी को लेकर अपनी मजबूत क्षमता के साथ उन्हें बड़े झटके देने में सक्षम हैं।