फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rajnath singh says Whole world is making fun of pm imran khan for his statement

पाकिस्तान के पीएम दुनिया में हर दरवाजा खटखटाकर अपना मजाक उड़वा रहे हैं: राजनाथ सिंह

Sat, 28 Sep 2019 05:24 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: Trainee Trainee Updated Sat, 28 Sep 2019 05:24 PM IST
विज्ञापन
Rajnath singh says Whole world is making fun of pm imran khan for his statement
राजनाथ सिंह - फोटो : Twitter
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को कहा कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान पूरी दुनिया में हर दरवाजा खटखटा रहे हैं और अपना मजाक उड़वाने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं। मुंबई में भारत की स्कॉर्पीन वर्ग की दूसरी पनडुब्बी आईएनएस खंडेरी को नौसेना में शामिल किए जाने के बाद रक्षा मंत्री ने मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड में कहा कि कुछ ऐसी ताकतें हैं जो भारत के तटीय क्षेत्र में मुंबई जैसे हमले दोबारा करना चाहती है लेकिन हम ऐसा होने नहीं देंगे।
विज्ञापन


विज्ञापन


उन्होंने कहा, पाकिस्तान को यह समझने की जरूरत है कि भारतीय नौसेना आईएनएस खंडेरी के शामिल होने से पहले से ज्यादा मजबूत हुई है और सरकार सशस्त्र बलों को मजबूत तथा आधुनिक बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिंह ने कहा कि क्षेत्र में शांति बाधित करने वालों के खिलाफ नौसेना कड़ी कार्रवाई करेगी। अमेरिका के ह्यूस्टन शहर में आयोजित ‘हाउडी मोदी’ पर रक्षा मंत्री ने कहा इस कार्यक्रम ने विश्वशक्ति के रूप में उभरते हुए भारत को दिखाया।

उन्होंने कहा, हमने देखा कि कैसे प्रधानमंत्री का स्वागत अमेरिका के शीर्ष नेताओं ने खचाखच भरे स्टेडियम में किया। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी हमारी सरकार की क्षमता को माना।

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री द्वारा संयुक्त राष्ट्र महासभा में कश्मीर और भारत पर आधे समय तक भाषण दिए जाने पर सिंह ने कहा कि जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 के ज्यादातर प्रावधानों को समाप्त किया जाना एक प्रगतिशील कदम है।


उन्होंने कहा, जम्मू-कश्मीर में हमारे प्रगतिशील कदम को वैश्विक तौर पर समर्थन प्राप्त हो रहा है। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री विश्व में हर दरवाजा खटखटा रहे हैं और अपना मजाक उड़वाने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं।

उन्होंने कहा, पाकिस्तान को यह समझना चाहिए कि हम आज अपनी सरकार के मजबूत इरादे और नौसेना में आईएनएस खंडेरी को लेकर अपनी मजबूत क्षमता के साथ उन्हें बड़े झटके देने में सक्षम हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed