फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rajnath Singh says Confident Of Navys Preparedness To Meet Any Security Challenge

नौसेना की तैयारियों पर पूरा भरोसा, किसी भी चुनौती का माकूल जवाब दे सकती है : राजनाथ सिंह

Wed, 19 Aug 2020 06:38 PM IST
मुकेश कुमार झा पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: मुकेश कुमार झा Updated Wed, 19 Aug 2020 06:38 PM IST
विज्ञापन
Rajnath Singh says Confident Of Navys Preparedness To Meet Any Security Challenge
rajnath singh - फोटो : अमर उजाला

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने चीन के साथ सीमा पर विवाद के बीच बुधवार को कहा कि भारतीय नौसेना ने प्रमुख और संवेदनशील स्थानों पर जहाजों और विमानों को तैनात कर समुद्री हितों की रक्षा के लिए मिशन-आधारित तैनाती को प्रभावी ढंग से पूरा किया है।

विज्ञापन


सिंह ने नौसेना के शीर्ष कमांडरों के तीन दिवसीय सम्मेलन के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए देश के समुद्री हितों की रक्षा के लिये नौसेना की प्रशंसा की और अपने जहाजों और विमानों को तैनात करके किसी भी चुनौती का 'माकूल जवाब' देने की इसकी तैयारियों पर भी भरोसा जताया।
विज्ञापन


इस सम्मेलन का मकसद समुद्री सुरक्षा सरंचना की गहराई से समीक्षा के साथ पूर्वी लद्दाख में सीमा पर चीन से जारी गतिरोध पर चर्चा करना है। उल्लेखनीय है कि सीमा विवाद के बाद चीन को स्पष्ट संदेश देने के लिए भारतीय नौसेना ने हिंद महासगार क्षेत्र के अग्रिम मोर्चों पर युद्धपोतों और पनडुब्बियों की तैनाती की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रक्षा मंत्री ने ट्वीट किया, 'मैं देश के समुद्री हितों की रक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए भारतीय नौसेना का आभार व्यक्त करता हूं। मुझे पूरा भरोसा है कि नौसेना जहाजों और विमानों को तैनात करके अपनी तैयारियों से किसी भी चुनौती का माकूल जवाब दे सकती है।'

सम्मेलन के दौरान हिंद महासागर में चीन से मिलने वाली चुनौती समेत सभी संभावित सुरक्षा चुनौतियों पर चर्चा की जाएगी। सिंह ने कहा, 'भारतीय नौसेना ने प्रमुख और संवेदनशील स्थानों पर जहाजों और विमानों को तैनात कर समुद्री हितों की रक्षा के लिए मिशन-आधारित तैनाती को प्रभावी ढंग से पूरा किया है।'


इससे पहले अधिकारियों ने बताया कि सम्मेलन में नौसेना की युद्ध तैयारियों के साथ-साथ भारत-प्रशांत क्षेत्र में भारत के सुरक्षा हित संबंधी मुद्दों पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा, जहां पर चीन तेजी से अपनी सैन्य उपस्थिति बढ़ा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed