{"_id":"606114112655ce3fce2f5a06","slug":"rajnath-singh-said-judicial-inquiry-against-central-agencies-unfortunate-in-thiruvananthapuram","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजनाथ सिंह ने कहा: केंद्रीय एजेंसियों के खिलाफ न्यायिक जांच का फैसला दुर्भाग्यपूर्ण","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
राजनाथ सिंह ने कहा: केंद्रीय एजेंसियों के खिलाफ न्यायिक जांच का फैसला दुर्भाग्यपूर्ण
Mon, 29 Mar 2021 05:11 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, तिरुवनंतपुरम
एजेंसी, तिरुवनंतपुरम
Published by: Kuldeep Singh
Updated Mon, 29 Mar 2021 05:11 AM IST
सार
राजनाथ सिंह ने रविवार को कहा, न्यायिक जांच का फैसला संविधान के संघीय ढांचे को देता है चुनौती
विज्ञापन
राजनाथ सिंह
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को कहा कि केरल सरकार का ईडी सहित केंद्रीय एजेंसियों के खिलाफ न्यायिक जांच का फैसला दुर्भाग्यपूर्ण है और यह संविधान के संघीय ढांचे को चुनौती देता है। केंद्रीय मंत्री यहां 6 अप्रैल को होने वाले चुनाव के लिए पार्टी उम्मीदवार के समर्थन में प्रचार कर रहे थे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि समान आचार संहिता लागू करने के पहले सभी समुदायों को विश्वास में लिया जाएगा। सभी को विश्वास में लेकर ही आगे बढ़ा जाएगा। ईंधन की बढ़ी कीमतों पर पूछे गए सवाल पर केंद्रीय मंत्री ने कहा, केंद्र ने सभी राज्यों से ड्यूटी कम करने को कहा है।
विज्ञापन
तस्करी मामले पर उन्होंने कहा, यह मामला ईडी देख रही थी लेकिन बाद में पता चला कि केंद्रीय एजेंसी के खिलाफ न्यायिक आयोग बिठा दिया गया है। यह दुर्भाग्यपूर्ण है। इसका अर्थ है कि राज्य सरकार सांविधानिक ढांचे को चुनौती दे रही है। बता दें, तस्करी के जरिए लाए जा रहे 30 किलो सोना की जब्ती के मामले में कथित तौर पर मुख्यमंत्री का नाम आने के बाद ईडी सक्रिय हो गई थी।
विज्ञापन