फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   rajnath singh said in lok sabha, the SC ST Act made better, Rumors being spread

भारत बंद: लोकसभा में बोले राजनाथ सिंह- SC/ST एक्ट को बनाया बेहतर, फैलाई जा रही अफवाहें

Tue, 03 Apr 2018 02:22 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 03 Apr 2018 02:22 PM IST
विज्ञापन
rajnath singh said in lok sabha, the SC ST Act made better, Rumors being spread

गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने भारत बंद के दौरान भड़की हिंसा पर लोकसभा में बयान दिया। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में 6 लोगों की मौत हुई, राजस्थान और यूपी में एक-एक मौत हुई है। यह बेहद दुखद है।  

विज्ञापन


राजनाथ ने कहा कि उनकी सरकार SC/ST कानून को कमजोर नहीं करना चाहती बल्कि हमारी सरकार ने SC/ST कानून को और बेहतर किया है और हम लगातार एससी-एसटी समुदाय के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने कहा कि 2015 में हमारी सरकार ने एक्ट में नए प्रावधानों को जोड़ा जिससे इस कानून को और मजबूत किया जा सके। 
विज्ञापन


राजनाथ ने कहा कि हमारी सरकार ने पीड़ितों को दी जाने वाली राशि में भी बढ़ोतरी की है और ऐसे अधिकारियों पर कार्रवाई का प्रावधान किया है जो कानून लागू करने में लापरवाही बरतते हैं। सरकार ने इस मामले में 2 अप्रैल को पुनर्विचार याचिका दायर की थी।  
विज्ञापन
विज्ञापन


गृहमंत्री ने यह भी कहा कि राज्यों को शांति बनाए रखने के लिए एडवाइजरी जारी कर दी गई है। हम राज्यों की पूरी मदद करेंगे। आरक्षण पर अफवाहें फैलाई जा रही हैं इसलिए इन पर ध्यान न दें। हालांकि बढ़ते हंगामे की वजह से लोकसभा की कार्यवाही को पूरे दिन के लिए स्थगित कर दिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed