Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rajnath Singh Dussehra celebrations at Tawang Arunachal Pradesh Meets Indian Army In Assam Updates

Rajnath Singh: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज तवांग में सैनिकों के साथ मनाएंगे दशहरा, करेंगे शस्त्र पूजा

Tue, 24 Oct 2023 04:25 AM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तेजपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तेजपुर Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Tue, 24 Oct 2023 04:25 AM IST
सार

राजनाथ सिंह सोमवार को तेजपुर के मेघना स्टेडियम में सेना के जवानों द्वारा प्रस्तुत एक संगीतमय शाम में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि जब भी देश पर संकट आया हो तब लोगों को सुरक्षा देने का काम हमारी भारतीय सेना के जवानों ने किया है।

विज्ञापन
Rajnath Singh Dussehra celebrations at Tawang Arunachal Pradesh Meets Indian Army In Assam Updates
केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह अरुणाचल प्रदेश के तवांग में आज सुरक्षा बलों के साथ दशहरा मनाएंगे और शस्त्र पूजा करेंगे। तवांग की अपनी यात्रा से पहले राजनाथ सोमवार को असम के तेजपुर पहुंचे। सिंह ने यहां 4 कोर मुख्यालय में 'बाराखाना' में सैनिकों के साथ बातचीत की और इस अवधारणा की सराहना की कि यह सभी रैंकों के सैनिकों को एक परिवार के सदस्यों के रूप में एक साथ भोजन करने के लिए लाता है। उन्होंने कहा, 'बाराखाना' में आपके साथ रहना दर्शाता है कि अपनी स्थिति से अधिक, हम एक परिवार हैं और साथ मिलकर हम राष्ट्र के रक्षक हैं। 

विज्ञापन

रक्षा मंत्री ने कहा कि भारतीय सेना एकता और भाईचारे का सच्चा उदाहरण है क्योंकि वे अलग-अलग राज्यों, धर्मों और पृष्ठभूमि से होने के बावजूद एक ही बैरक और इकाइयों में एक साथ काम करते हैं और रहते हैं। सिंह ने देश की सुरक्षा सुनिश्चित करने में उनके बलिदान के लिए सशस्त्र बलों और उनके परिवारों के प्रयासों की सराहना की। रक्षा मंत्री सिंह ने कहा, देश हमेशा बहादुर सैनिकों का ऋणी रहेगा। उन्होंने संयुक्त राष्ट्र शांति मिशनों के माध्यम से दुनिया के विभिन्न हिस्सों में शांति और सुरक्षा बनाए रखने में भारतीय सैनिकों के योगदान पर भी प्रकाश डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन


थल सेनाध्यक्ष जनरल मनोज पांडे, पूर्वी कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ (जीओसी-इन-सी) लेफ्टिनेंट जनरल आरपी कलिता, 4 कोर के जीओसी लेफ्टिनेंट जनरल मनीष एरी और अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। 

जवानों द्वारा प्रस्तुत एक संगीतमय शाम में शामिल हुए
इससे पहले राजनाथ सिंह तेजपुर के मेघना स्टेडियम में सेना के जवानों द्वारा प्रस्तुत एक संगीतमय शाम में शामिल हुए। उन्होंने संवाददताओं से बात करते हुए कहा कि  जब भी देश पर संकट आया हो तब लोगों को सुरक्षा देने का काम हमारी भारतीय सेना के जवानों ने किया है। हम सब इस बात पर पूरी तरह आश्वस्त हैं कि देश पर यदि कोई संकट आएगा, तो हमारी सेना के जवान उसका सामना करने में पूरी तरह सक्षम हैं।
 

इस्राइल-हमास संघर्ष पर कही यह बात
इस्राइल-हमास संघर्ष पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ सारे विश्व को एकजुट होना चाहिए। इस बात की भी चिंता की जानी चाहिए कि निर्दोष लोग इससे प्रभावित न हों।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed