फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rajnath Singh calls Narayan Rane during BJP jan ashirwad yatra

वायरल: जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान राणे को आया राजनाथ का फोन, बोले- उन्होंने हवा कर दी सर

Sun, 29 Aug 2021 04:41 AM IST
Jeet Kumar अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई।
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई। Published by: Jeet Kumar Updated Sun, 29 Aug 2021 04:41 AM IST
सार

राजनाथ सिंह ने राणे की तबीयत के बारे में पूछा। राणे जब राजनाथ सिंह से बात कर रहे थे तब उनके सामने मीडियाकर्मी मौजूद थे। स्वाभाविक रूप से राणे की पूरी बातचीत कैमरे में कैद हो गई।

विज्ञापन
Rajnath Singh calls Narayan Rane during BJP jan ashirwad yatra
केंद्रीय मंत्री नारायण राणे - फोटो : पीटीआई

विस्तार

केंद्रीय मंत्री नारायण राणे की जन आशीर्वाद यात्रा लगातार सुर्खियों में है। राणे का मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे पर दिया गया विवादास्पद बयान, उसके बाद गिरफ्तारी और फिर भाजपा-शिवसेना में बनी टकराव की स्थिति के बीच उनकी जन आशीर्वाद यात्रा शनिवार को सिंधुदुर्ग पहुंची। इस दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का फोन आया और राणे कैमरे के सामने ही बोल पड़े, उन्होंने हवा कर दी सर। इसके बाद राणे-राजनाथ संवाद तेजी से वायरल हो गया।

विज्ञापन


दरअसल, बीते मंगलवार को जब भाजपा नेता नारायण राणे को गिरफ्तार किया गया था। उस वक्त खबर थी कि राणे की तबीयत बिगड़ गई है। उनका ब्लड प्रेशर और शुगर बढ़ गया है। इसलिए दो दिनों तक यात्रा स्थगित रही। लीलावती हास्पिटल में रूटीन चेकअप के बाद शुक्रवार से उन्होंने फिर यह यात्रा शुरू की है।
विज्ञापन


शनिवार को नारायण राणे अपने गृहजिला सिंधुदुर्ग में थे। इस जनआशीर्वाद यात्रा के दौरान राणे मंच पर मौजूद थे। इसी बीच रक्षामंत्री राजनाथ सिंह का उन्हें फोन आया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वायरल हुए संवाद में राणे कह रहे हैं, मैं ठीक हूं सर! उन्होंने हवा उड़ा दी है। सर, मेरी तबीयत अच्छी है। हॉस्पिटल में नहीं था। घर पर ही था। तबीयत बिगड़ी है, ऐसी उन्होंने हवा कर दी, यात्रा शुरू है,यात्रा में ही हूं सर। इसके बाद राजनाथ सिंह ने उन्हें अपनी तबीयत का ध्यान रखने को कहा और आगे की यात्रा के लिए शुभकामनाएं भी दीं।


राणे ने भी आखिर में तबीयत पूछने के लिए राजनाथ सिंह का आभार जताया। राणे के जनआशीर्वाद यात्रा में भाजपा नेताओं का भी जमावड़ा है। उनके साथ विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष प्रवीण दरेकर, पूर्वमंत्री व विधायक आशीष शेलार, प्रमोद चव्हाण और रवींद्र चव्हाण मौजूद हैं। यह जन आशीर्वाद यात्रा अपने अंतिम चरण पर पहुंच गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed