फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rajnath Singh approved proposal for admission of girl children in Sainik schools in Mizoram

अब देश की बेटियां भी सैनिक स्कूलों में पढ़ेंगी, 2021-22 से दाखिले को मंजूरी

Sat, 19 Oct 2019 05:26 AM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आसिम खान Updated Sat, 19 Oct 2019 05:26 AM IST
विज्ञापन
Rajnath Singh approved proposal for admission of girl children in Sainik schools in Mizoram
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : File Photo

अब लड़कों के साथ देश की बेटियाें के भी सैनिक स्कूल में पढ़ाई करने का रास्ता साफ हो गया है। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को शैक्षणिक सत्र 2021-22 से दाखिले की मंजूरी दे दी। बेटियों को इन स्कूलों में चरणबद्ध तरीके से दाखिला मिलेगा।

विज्ञापन


सैनिक स्कूल में बेटियों को दाखिला देने का फैसला रक्षा मंत्रालय द्वारा दो साल पुराने पायलट प्रोजेक्ट की सफलता देखकर लिया गया है। इस प्रोजेक्ट के तहत मिजोरम के छिंगछिंग स्थित सैनिक स्कूल की कक्षा छह में 30 लड़कियों को प्रवेश दिया गया था।
विज्ञापन


इस प्रोजेक्ट की सफलता की रिपोर्ट अगस्त-2019 में रक्षा मंत्रालय को सौंपी गई थी। मोदी सरकार का यह फैसला सरकार के समग्रता लैंगिक समानता, सशस्त्र बलों में महिला भागीदारी को बढ़ाने के उदेश्य की पूर्ति और बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान को मजबूत करने के लक्षय के अनुरूप है। रक्षामंत्री ने रक्षा मंत्रालय के अधिकारियों को सैनिक स्कूलों में बेटियों के दाखिले के लिए पर्याप्त महिला कर्मचारियों और आवश्यक आधारभूत संरचना की उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

25 सैनिक स्कूल हैं रक्षा मंत्रालय के दायरे में

वर्ष 1961 में आवासीय सैनिक स्कूल शुरू किए गए थे। इस समय रक्षा मंत्रालय के अधीनस्थ कुल 25 सैनिक स्कूल हैं। इन सभी से जुड़ा बजट और प्रबंधकीय फैसले लेने का अधिकार रक्षा मंत्रालय को है, जबकि उत्तर प्रदेश के लखनऊ स्थित सैनिक स्कूल का खर्च व प्रबंधन वहां की राज्य सरकार करती है। फिलहाल बेटों के साथ बेटियों की पढ़ाई का फैसला रक्षा मंत्रालय के अधीनस्थ 25 सैनिक स्कूलों में ही लागू होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed