{"_id":"5efb34818ebc3e43382feb3e","slug":"rajiva-sinha-wchief-secretary-writes-to-ajay-bhalla-mha-secretary-for-run-to-kolkata-metro","type":"story","status":"publish","title_hn":"पश्चिम बंगाल सरकार ने केंद्रीय गृह मंत्रालय से मांगी मेट्रो चलाने की अनुमति","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पश्चिम बंगाल सरकार ने केंद्रीय गृह मंत्रालय से मांगी मेट्रो चलाने की अनुमति
Tue, 30 Jun 2020 06:18 PM IST
Rohit Ojha
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: Rohit Ojha
Updated Tue, 30 Jun 2020 06:18 PM IST
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी
- फोटो : PTI
पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव राजीव सिन्हा ने केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला को पत्र लिखकर राज्य में मेट्रो रेल चलाने की अनुमति मांगी है। सिन्हा ने अजय भल्ला को लिखा कि कृप्या केंद्रीय गृह मंत्रालय आवश्यक सेवाओं से जुड़े लोगों की आवाजाही के लिए न्यूनतम संख्या में मेट्रो ट्रेन चलाने की मंजूरी दे।
विज्ञापन
सोमवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कोलकाता मेट्रो के अधिकारियों से ‘सीमित’ तरीके से ट्रेनों का संचालन जल्द से जल्द फिर से शुरू करने का सोमवार को आग्रह किया था।
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल सरकार ने कंटेनमेंट जोन में लॉकडाउन के प्रतिबंध 31 जुलाई तक बढ़ा दिए हैं। स्कूल, कॉलेज, सिनेमा हॉल, स्विमिंग पूल, जिम, मनोरंजन पार्क, सामाजिक, राजनीतिक धार्मिक और अन्य बड़ी मंडली 31 जुलाई तक प्रतिबंधित रहेंगी।
विज्ञापन
Rajiva Sinha, West Bengal Chief Secretary writes to Ajay Bhalla, Home Secretary stating, "kindly give MHA's consent for relaxing norms for Kolkata to run a bare minimum number of Metro train to carry people associated with essential services as a very special case". pic.twitter.com/Je8e4PqewP
— ANI (@ANI) June 30, 2020