फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rajiv Kumar appointed as the Chief Election Commissioner with effect from 15th May to replace Sushil Chandra news in hindi

नियुक्ति: राजीव कुमार होंगे देश के अगले मुख्य चुनाव आयुक्त, मोदी सरकार में निभा चुके हैं वित्त सचिव की जिम्मेदारी

Thu, 12 May 2022 02:08 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Thu, 12 May 2022 02:08 PM IST
सार

राजीव कुमार का कार्यकाल 2025 तक है। यानी अगले विधानसभा चुनावों से लेकर 2024 के आम चुनाव राजीव कुमार की देखरेख में ही होने हैं। 

विज्ञापन
Rajiv Kumar appointed as the Chief Election Commissioner with effect from 15th May to replace Sushil Chandra news in hindi
15 मई से पदभार संभालेंगे राजीव कुमार। - फोटो : Social Media

विस्तार

राजीव कुमार देश के अगले मुख्य चुनाव आयुक्त होंगे। न्याय एवं विधि मंत्रालय ने गुरुवार को एक नोटिफिकेशन जारी कर इसकी जानकारी दी। इसमें कहा गया कि राष्ट्रपति ने चुनाव आयोग के सबसे वरिष्ठ आयुक्त राजीव कुमार को इस पद पर नियुक्त किया है। वे 15 मई को सीईसी का पद संभालेंगे। गौरतलब है कि मौजूदा सीईसी सुशील चंद्रा का कार्यकाल 14 मई को पूरा हो रहा है। 
विज्ञापन


कौन हैं राजीव कुमार?
राजीव कुमार का जन्म 19 फरवरी, 1960 को हुआ था। वे 1984 बैच के आईएएस अफसर हैं। उन्होंने प्रशासनिक सेवाओं में 36 साल तक काम किया। केंद्र के कई मंत्रालयों के अलावा उन्होंने अपने बिहार-झारखंड कैडर में भी लंबे समय तक सेवाएं दीं। राजीव कुमार बीएससी के साथ वकालत में एलएलबी, पीजीडीएम और लोक नीति से एमए भी किया है। इसके अलावा उन्होंने सामाजिक, पर्यावरण-वन, मानव संसाधान, वित्त और बैंकिंग सेक्टर में भी काम किया है। वे फरवरी 2020 में ही केंद्रीय वित्त सचिव के पद से सेवानिवृत्त हुए थे।
विज्ञापन


राजीव कुमार के नेतृत्व में कराए जाएंगे 2024 के आम चुनाव 
राजीव कुमार को एक सितंबर 2020 को चुनाव आयोग में आयुक्त के तौर पर नियुक्ति मिली थी। नियमों के मुताबिक, चुनाव आयुक्त का कार्यकाल छह साल या 65 वर्ष की आयु (जो भी पहले हो) उस समय तक होता है। चूंकि, कुमार का जन्म फरवरी, 1960 को हुआ था, इसलिए उनका कार्यकाल 2025 तक है। यानी अगले विधानसभा चुनावों से लेकर 2024 के आम चुनाव तक राजीव कुमार की देखरेख में ही होने हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed