फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rajiv Gandhi death anniversary: Congress will spend advertising money on labour and workers

राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर विज्ञापन का पैसा मजदूर और कामगारों पर खर्ज करेगी कांग्रेस

Thu, 21 May 2020 11:28 AM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आसिम खान Updated Thu, 21 May 2020 11:28 AM IST
सार

  • पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि आज
  • कांग्रेस ने इस बार विज्ञापन नहीं किया जारी
  • मजदूर-कामगारों पर खर्च होगा विज्ञापन का पैसा

विज्ञापन
Rajiv Gandhi death anniversary: Congress will spend advertising money on labour and workers
राजीव गांधी पुण्यतिथि - फोटो : Twitter/Bhupesh Baghel

विस्तार

कांग्रेस ने गुरुवार को कहा कि उसने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर इस बार विज्ञापन जारी नहीं किया है और अब यह पैसा कोरोना महामारी में मुसीबत का सामना कर रहे श्रमिकों की मदद पर खर्च किया जाएगा।

विज्ञापन


राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर पार्टी ने एक बयान जारी कर कहा, ‘आज पूर्व प्रधानमंत्री व भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी जी के बलिदान दिवस पर हर देशवासी ने उन्हें याद कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।’
विज्ञापन

 


कांग्रेस ने कहा, कोरोना महामारी के कारण कांग्रेस पार्टी ने यह निर्णय लिया है कि इस बार पुण्यतिथि पर इश्तहार देने के बजाय यह सारी राशि मजदूर-कामगार भाईयों की मदद में लगाई जाएगी। पूरे देश में कांग्रेसजनों ने भी इस प्रेरणा दिवस पर हर जरूरतमंद की सेवा का संकल्प ले अपना हर प्रयास इस दिशा में केंद्रित करने का प्रण दोहराया है।




आज 'राजीव गांधी किसान न्याय योजना' शुरू करेगी छत्तीसगढ़ सरकार

पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने अपने पिता को याद करते हुए ट्वीट किया, ‘एक सच्चे देशभक्त, उदार और परोपकारी पिता का पुत्र होने पर मुझे गर्व है। प्रधानमंत्री के रूप में राजीव जी ने देश को प्रगति के पथ पर अग्रसर किया। 

राहुल ने कहा कि अपनी दूरंदेशी से देश के सशक्तीकरण के लिए उन्होंने जरूरी कदम उठाए। आज उनकी पुण्यतिथि पर मैं स्नेह और कृतज्ञता से उन्हें सादर नमन करता हूं। गौरतलब है कि 21 मई, 1991 को तमिलनाडु के श्रीपेरंबदूर में एक आत्मघाती बम विस्फोट में राजीव गांधी की हत्या कर दी गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed