{"_id":"5dca6f218ebc3e5b0b555403","slug":"rajiv-gandhi-assassination-case-convict-ag-perarivalan-has-been-released-on-parole-for-30-days","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजीव गांधी हत्याकांड: दोषी पेरारिवलन को बीमार पिता की देखभाल के लिए मिली पेरोल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
राजीव गांधी हत्याकांड: दोषी पेरारिवलन को बीमार पिता की देखभाल के लिए मिली पेरोल
Tue, 12 Nov 2019 02:42 PM IST
अनवर अंसारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
Published by: अनवर अंसारी
Updated Tue, 12 Nov 2019 02:42 PM IST
विज्ञापन
एजी पेरारिवलन (फाइल फोटो)
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी हत्याकांड मामले में सजा काट रहे एजी पेरारिवलन मंगलवार को 30 दिनों की पेरोल पर बाहर आए। पेरारिवलन को उनके पिता के स्वास्थ्य खराब होने के कारण पेरोल दी गई है। पेरारिवलन वेल्लौर सेंट्रल जेल में सजा काट रहे है। इससे पहले भी इस हत्याकांड की एक अन्य दोषी नलिनी को इसी साल जुलाई में बेटी की शादी की तैयारी के लिए 30 दिनों की पेरोल दी गई थी।
विज्ञापन
एजी पेरारिवलन राजीव गांधी हत्याकांड में सजा काट रहे चार दोषियों में से एक है। राजीव गांधी हत्याकांड में पेरारिवलन के अलावा संतन, मुरुगन और नलिनी दोषी हैं। मुरुगन नलिनी का पति है। तमिलनाडु के श्रीपेरम्बुदूर में एक चुनावी रैली के दौरान 21 मई 1991 में लिट्टे के आत्मघाती हमले में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या हुई थी।
विज्ञापन