फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rajesh padvi Left the police job before the election, now becomes mla

महाराष्ट्र चुनाव : पहले पुलिस की नौकरी छोड़ी, अब बने विधायक

Fri, 25 Oct 2019 05:57 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Fri, 25 Oct 2019 05:57 AM IST
विज्ञापन
Rajesh padvi Left the police job before the election, now becomes mla
राजेश पडवी - फोटो : Social Media
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से ठीक पहले पुलिस की नौकरी छोड़ राजनीति में आने वाले पूर्व पुलिस इंस्पेक्टर राजेश पडवी ने नंदूबार के शहादा से जीत हासिल की है। भाजपा के टिकट चुनाव जीतने वाले पडवी ने कांग्रेस के अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी पद्माकर वाल्मीकि को 7000 वोटों को अंतर से हराया। जबकि चुनाव में अपनी किस्मत आजमा रहे तीन सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारियों को हार का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

महाराष्ट्र पुलिस की नौकरी छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे

पडवी चुनाव से कुछ दिन पहले महाराष्ट्र पुलिस की नौकरी छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे। वह अपने गृह जिले नंदूबार के शहादा से चुनाव लड़ा और जीत दर्ज की। मुंबई के उपनगर अंधेरी पुलिस स्टेशन में पडवी की आखिरी पोस्टिंग थी। 2014 के विधानसभा चुनाव में पडवी के पिता उदयसिंह पडवी ने भाजपा के टिकट पर शहादा से महज 719 मतों के अंतर से जीत हासिल की थी।
विज्ञापन


अंधेरी पुलिस स्टेशन में सीनियर इंस्पेक्टर राजेश काले ने अपने पूर्व सहयोगी पडवी की जीत पर खुशी जताई है। उन्होंने कहा कि हम दोनों ने कुछ समय के लिए एक साथ किया था। वह एक अच्छे पुलिस अफसर थे। पडवी के बैचमेट और क्राइम ब्रांच के सीनियर पुलिस इंस्पेक्टर निनाद सावंत ने भी पडवी के विधायक बनने पर खुशी का इजहार किया है। सावंत और पडवी दोनों कालेज के दिनों के दोस्त हैं। सावंत ने कहा कि पडवी के साथ काम करने वाले सभी साथी उनकी जीत पर खुश हैं। हम उम्मीद करते हैं कि वह अपने क्षेत्र के विकास में योगदान देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

‘एनकाउंटर स्पेशलिस्ट’ शर्मा हारे

भले ही पडवी चुनाव जीत गए हैं, लेकिन तीन पूर्व पुलिस अधिकारियों को इस चुनाव में हार का सामना करना पड़ा। इनमें सबसे प्रमुख चेहरा ‘एनकाउंटर स्पेशलिस्ट’ नाम से मशहूर रहे प्रदीप शर्मा का है। शिवसेना के टिकट पर मुंबई के नालासोपारा से मैदान में उतरे शर्मा चुनाव हार गए। शर्मा के अलावा शमशेरखान पठान और गौतम गायकवाड़ भी चुनाव हारने वाले सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारियों में शामिल हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed