{"_id":"5db213458ebc3e93bd10af00","slug":"rajesh-padvi-left-the-police-job-before-the-election-now-becomes-mla","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र चुनाव : पहले पुलिस की नौकरी छोड़ी, अब बने विधायक","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महाराष्ट्र चुनाव : पहले पुलिस की नौकरी छोड़ी, अब बने विधायक
Fri, 25 Oct 2019 05:57 AM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Fri, 25 Oct 2019 05:57 AM IST
विज्ञापन
राजेश पडवी
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से ठीक पहले पुलिस की नौकरी छोड़ राजनीति में आने वाले पूर्व पुलिस इंस्पेक्टर राजेश पडवी ने नंदूबार के शहादा से जीत हासिल की है। भाजपा के टिकट चुनाव जीतने वाले पडवी ने कांग्रेस के अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी पद्माकर वाल्मीकि को 7000 वोटों को अंतर से हराया। जबकि चुनाव में अपनी किस्मत आजमा रहे तीन सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारियों को हार का सामना करना पड़ा।
अंधेरी पुलिस स्टेशन में सीनियर इंस्पेक्टर राजेश काले ने अपने पूर्व सहयोगी पडवी की जीत पर खुशी जताई है। उन्होंने कहा कि हम दोनों ने कुछ समय के लिए एक साथ किया था। वह एक अच्छे पुलिस अफसर थे। पडवी के बैचमेट और क्राइम ब्रांच के सीनियर पुलिस इंस्पेक्टर निनाद सावंत ने भी पडवी के विधायक बनने पर खुशी का इजहार किया है। सावंत और पडवी दोनों कालेज के दिनों के दोस्त हैं। सावंत ने कहा कि पडवी के साथ काम करने वाले सभी साथी उनकी जीत पर खुश हैं। हम उम्मीद करते हैं कि वह अपने क्षेत्र के विकास में योगदान देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
महाराष्ट्र पुलिस की नौकरी छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे
पडवी चुनाव से कुछ दिन पहले महाराष्ट्र पुलिस की नौकरी छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे। वह अपने गृह जिले नंदूबार के शहादा से चुनाव लड़ा और जीत दर्ज की। मुंबई के उपनगर अंधेरी पुलिस स्टेशन में पडवी की आखिरी पोस्टिंग थी। 2014 के विधानसभा चुनाव में पडवी के पिता उदयसिंह पडवी ने भाजपा के टिकट पर शहादा से महज 719 मतों के अंतर से जीत हासिल की थी।