{"_id":"5ed8f11f8ebc3e90354c794e","slug":"rajeev-topno-private-secretary-to-pm-modi-gets-world-bank-assignment","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानमंत्री मोदी के निजी सचिव टोपनो विश्व बैंक के कार्यकारी निदेशक के सलाहकार नियुक्त","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
प्रधानमंत्री मोदी के निजी सचिव टोपनो विश्व बैंक के कार्यकारी निदेशक के सलाहकार नियुक्त
Thu, 04 Jun 2020 06:35 PM IST
Rohit Ojha
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Rohit Ojha
Updated Thu, 04 Jun 2020 06:35 PM IST
विज्ञापन
राजीव टोपनो
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निजी सचिव राजीव टोपनो को वॉशिंगटन में विश्व बैंक के कार्यकारी निदेशक का वरिष्ठ सलाहकार नियुक्त किया गया है। कार्मिक मंत्रालय के गुरुवार को जारी आदेश में यह जानकारी दी गई है। टोपनो 1996 बैच के गुजरात कैडर के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के अधिकारी हैं। उनका कार्यकाल तीन साल का होगा।
विज्ञापन
टोपनो के अगले कार्यभार के लिए गुरुवार को पीएम मोदी की अगुवाई वाली नियुक्ति समिति द्वारा मंजूरी दे दी गई। समिति ने विदेशी असाइनमेंट के लिए पांच अन्य अधिकारियों के नामों को भी मंजूरी दी। गुजरात कैडर के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी टोपनो 2009 में प्रधानमंत्री कार्यालय में उप सचिव के रूप में शामिल हुए थे, जब मनमोहन सिंह ने अपना दूसरा कार्यकाल शुरू किया था।
विज्ञापन
उन्होंने यूपीए -2 सरकार में पीएमओ में दूरसंचार और बंदरगाहों जैसे प्रमुख विभागों को संभाला है। कन्वेंशन के अनुसार, प्रधानमंत्री के दो निजी सचिव हैं। उनमें से एक आईएएस अधिकारी हैं, दूसरे, विवेक कुमार, जो भारतीय विदेश सेवा अधिकारी हैं। एसीसी ने 1999 बैच के आईएएस अधिकारी ब्रजेन्द्र नवनीत को राजदूत और जिनेवा में विश्व व्यापार संगठन के भारत के स्थाई प्रतिनिधि के रूप में नियुक्ति की मंजूरी दे दी है।
विज्ञापन
वाशिंगटन के भारतीय दूतावास में आर्थिक मंत्री के रूप रवि कोटा को नियुक्त किया गया है। लीखन ठक्कर को बीजिंग के दूतावास में इकोनॉमिक काउंसलर के रूप में नियुक्त किया गया। एच अथेली को ईडी, एशियाई विकास बैंक के सलाहकार के रूप में नियुक्त किया गया है। भारतीय रेलवे यातायात सेवा के अधिकारी अनवर हुसैन शिक को डब्ल्यूटीओ, जेनेवा के स्थाई मिशन ऑफ इंडिया में काउंसलर नियुक्त किया गया है।