{"_id":"58a067314f1c1b6433d83f86","slug":"rajdhani-shatabdi-trains-doors-will-have-automatic-locking-system-of-the","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजधानी, शताब्दी ट्रेनों के दरवाजों में लगेगी ऑटोमैटिक लॉकिंग प्रणाली","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी ","slug":"business-diary"}}
राजधानी, शताब्दी ट्रेनों के दरवाजों में लगेगी ऑटोमैटिक लॉकिंग प्रणाली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 12 Feb 2017 09:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सफर के दौरान यात्रियों की सुरक्षा बढ़ाने और आपराधिक गतिविधियों को रोकने के लिए राजधानी और शताब्दी जैसी ट्रेनों के दरवाजों में जल्द ही ऑटोमैटिक लॉकिंग प्रणाली लगाई जाएगी।
विज्ञापन
इस नई प्रणाली को ट्रेन का गार्ड अपने केबिन में बैठकर नियंत्रित करेगा। इस सिस्टम के तहत ट्रेन जब स्टेशन पर पहुंचेगी तब इसका दरवाजा अपने आप ही खुल जाएगा और ट्रेन के रवाना होने से पहले खुद ही बंद हो जाएगा। वर्तमान समय में ट्रेन के दरवाजे लोगों द्वारा खोले और बंद किए जाते हैं।
विज्ञापन
रेल मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि एक पायलट परियोजना के तहत इस वर्ष अप्रैल तक ऐसी दो राजधानी और दो शताब्दी ट्रेनों का परिचालन शुरू हो जाएगा जिनके दरवाजों में स्वचालित लॉकिंग प्रणाली लगी होगी। हाल के दिनों में चलती ट्रेन से यात्रियों के गिरने की घटनाएं बढ़ी हैं। इस तरह की शिकायतें मुंबई उपनगरीय सेक्शन से अधिक मिल रही हैं। इस बात को ध्यान में रख कर रेल मंत्रालय ने यात्रियों की सुरक्षा के लिए यह कदम उठाया है।
विज्ञापन