फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rajasthan top in crimes against women and corruption why congress is silent says Anurag Thakur

Big News: 'महिला अपराध और भ्रष्टाचार में राजस्थान अव्वल', अनुराग ठाकुर ने पूछा- कांग्रेस चुप क्यों

Fri, 29 Sep 2023 07:58 AM IST
गुलाम अहमद अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: गुलाम अहमद Updated Fri, 29 Sep 2023 07:58 AM IST
सार

संक्षेप में पढ़ें प्रमुख राष्ट्रीय खबरें...

विज्ञापन
Rajasthan top in crimes against women and corruption why congress is silent says Anurag Thakur
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने राजस्थान को महिला अपराध और भ्रष्टाचार में अव्वल बताया। उन्होंने राजस्थान के सीकर में नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म कर उसे कुएं में फेंके जाने पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, राजस्थान में नाबालिग से फिर दुष्कर्म हुआ और कांग्रेस की सरकार फिर फेल नजर आ रही है।

विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री ने कहा, न ही सोनिया गांधी, न ही प्रियंका और न ही राहुल गांधी वहां पहुंचे...अगर किसी अन्य राज्य में किसी महिला के साथ कुछ होता, तो वे सभी सबसे पहले ट्वीट करते। उन्होंने आरोप लगाया, पिछली बार राहुल गांधी बांसवाड़ा गए, लेकिन साथ लगते भीलवाड़ा नहीं गए, जहां एक बेटी की दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई थी। सीकर से पहले सैकड़ों ऐसी घटना हुईं मगर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष खरगे, सोनिया गांधी, प्रियंका और राहुल सबने चुप्पी साध ली। उन्होंने कहा कि पिछले पांच साल के आंकड़े देखे तो राजस्थान में 2 लाख से ज्यादा महिलाओं के साथ दुष्कर्म व अन्य अपराध हुए हैं।
विज्ञापन


लोकपाल अध्यक्ष, सदस्यों के लिए अब 13 अक्तूबर तक आवेदन
केंद्र सरकार की उच्च स्तरीय खोज समिति ने भ्रष्टाचार विरोधी लोकपाल के अध्यक्ष और सदस्यों के पदों के लिए आवेदन करने की तारीख को 28 सितंबर से बढ़ाकर 13 अक्तूबर कर दिया है। लोकपाल बीते एक साल से भी अधिक समय से नियमित अध्यक्ष के बिना काम कर रहा है। अध्यक्ष के अलावा लोकपाल में आठ सदस्य हो सकते हैं। इनमें चार न्यायिक और शेष गैर न्यायिक सदस्य होते हैं। वर्तमान में लोकपाल में पांच सदस्य हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएम मोदी कल आकांक्षी ब्लॉकों के लिए ‘संकल्प सप्ताह’ का करेंगे आगाज 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 सितंबर को भारत मंडपम में आकांक्षी ब्लॉकों के लिए सप्ताह भर चलने वाले कार्यक्रम ‘संकल्प सप्ताह’ का शुभारंभ करेंगे। यह आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम (एबीपी) के प्रभावी कार्यान्वयन से जुड़ा है। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने यह जानकारी दी। राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम 7 जनवरी, 2023 को पीएम मोदी ने लॉन्च किया था। इसका उद्देश्य नागरिकों के जीवन की गुणवत्ता को बढ़ाने के लिए ब्लॉक स्तर पर प्रशासन में सुधार करना है। इसे देश के 329 जिलों के 500 आकांक्षी ब्लॉकों में लागू किया जा रहा है।

नौसेना की नजरों में आए बिना महासागर से गुजर नहीं सकता कोई युद्धपोत...
शीर्ष नौसेना अधिकारी ने कहा कि किसी भी देश के युद्धपोत या जहाज भारतीय नौसेना की नजरों में आए बिना हिंद महासागर से गुजर नहीं सकते। अधिकारी का बयान ऐसे समय में आया है जब चीनी नौसेना और अनुसंधान जहाजों ने हिंद महासागर में अपनी गतिविधियां तेज कर दी हैं। नकाला एयर स्टेशन आईएनएस राजली पर गेम चेंजर पी-8आई विमान के संचालन की निगरानी करते हुए, कैप्टन अजयेंद्र कांत सिंह ने कहा कि ऐसा मुमकिन ही नहीं है कि किसी देश का युद्धपोत या जहाज पी-8आई विमान की नजर से बच सके। हिंद महासागर और बंगाल की खाड़ी में हो रही सभी गतिविधियों पर नजर रखने के लिए कम से कम एक पी-8आई विमान मौजूद है।

12 साल तक के बच्चे रोज 2-4 घंटे मोबाइल फोन पर बिता रहे समय
मौजूदा समय में सबसे ज्यादा बच्चे स्मार्टफोन का इस्तेमाल कर रहे हैं। एक नए सर्वेक्षण में पाया गया कि 12 वर्ष से कम उम्र के कम से कम 42 प्रतिशत बच्चे रोजाना औसतन दो से चार घंटे अपने स्मार्टफोन या टैबलेट से चिपके रहते हैं। ये ट्रेंड चार साल के बच्चों में भी देखा जा रहा है। इससे अधिक उम्र के बच्चे अपने दिनभर के समय का लगभग आधा (47%) स्मार्टफोन पर बिताते हैं। अभिभावक नियंत्रण फिल्टर बॉक्स हैपिनेट्ज के सर्वेक्षण के अनुसार, माता-पिता बच्चों के स्क्रीन समय का प्रबंधन करने की चुनौती से जूझ रहे हैं। सर्वेक्षण में पाया गया कि 12 वर्ष और उससे अधिक आयु के 69 प्रतिशत बच्चों के पास अपने टैबलेट या स्मार्टफोन हैं। रिपोर्ट में कहा गया, इनमें से 74 प्रतिशत यूट्यूब और 12 वर्ष और उससे अधिक आयु के 61 प्रतिशत गेमिंग को प्राथमिकता देते हैं।


हाइपरटेंशन और डायबिटीज मरीजों को मिलेगी मानक स्वास्थ्य सेवा
विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की क्षेत्रीय (दक्षिण-पू्र्वी एशिया) निदेशक पूनम खेत्रपाल सिंह ने बृहस्पतिवार को बताया कि भारत डब्ल्यूएचओ की सीहार्ट्स पहल के तहत 2025 तक 7.5 करोड़ हाइपरटेंशन व डायबिटीज रोगियों तक मानक स्वास्थ्य सेवा पहुंचाएगा। उन्होंने बताया कि ट्रांस फैटी एसिट को भोजन से दूर करने के राष्ट्रीय लक्ष्य के तहत भारत के अलावा बांग्लादेश, श्रीलंका व थाइलैंड ने भी इस तरह के लक्ष्य तय किए हैं। इससे इन देशों में करीब 1.7 अरब लोगों को लाभ होगा। उन्होंने बताया कि दक्षिण-पूर्व एशिया में कुल 10 करोड़ हाइपरटेंशन व डायबिटीज रोगियों तक मानक स्वास्थ्य सेवा पहुंचाने का लक्ष्य रखा है। इनमें सबसे बड़ा लक्ष्य भारत के पास है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed