{"_id":"605c756d8ebc3e8cf75e7d16","slug":"rajasthan-tahsildar-of-sirohi-burnt-20-lakhs-in-the-stove-after-watching-the-acb-team-seized-half-burnt-notes-and-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान: सिरोही के तहसीलदार ने एसीबी की टीम देख चूल्हे में जलाए 20 लाख, अधजले नोट जब्त कर किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान: सिरोही के तहसीलदार ने एसीबी की टीम देख चूल्हे में जलाए 20 लाख, अधजले नोट जब्त कर किया गिरफ्तार
Thu, 25 Mar 2021 06:55 PM IST
सुरेंद्र जोशी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Thu, 25 Mar 2021 06:55 PM IST
सार
सिरोही में एक रिश्वतखोर तहसीलदार ने 20 लाख रुपये के नोट चूल्हे में फूंक दिए। हालांकि सबूत नष्ट करने की उसकी कोशिश कामयाब नहीं हुई और एसीबी ने उसे दबोच लिया।
विज्ञापन
hathkadi
विस्तार
राजस्थान के सिरोही जिले में एक भ्रष्ट तहसीलदार ने उसे दबोचने के लिए पहुंची एसीबी की टीम को देख 20 लाख रुपये के नोट घर के चूल्हे में जलाने का प्रयास किया। हालांकि वह इन नोटों को पूरी तरह जलाकर राख कर पाता उससे पहली टीम ने उसे दबोच लिया और अधजले नोट जब्त कर लिए।
विज्ञापन
घटना सिरोही के पिंडो बारात तहसील की है। शिकायत मिलने पर राजस्थान भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम तहसीलदार कल्पेश कुमार जैन को पकड़ने पहुंची थी। टीम को देखते ही तहसीलदार जैन ने अपने घर का दरवाजा बंद कर लिया और अपने पास रखे 20 लाख रुपये जलाने का प्रयास किया। हालांकि एसीबी की टीम दरवाजा तोड़कर अंदर घुस गई और घूस के सबूत रफा-दफा करने में तहसीलदार को कामयाबी नहीं मिली। टीम ने आधे जले नोटों के साथ आरोपी कल्पेश कुमार जैन को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
इस काम के लिए मांगी थी रिश्वत
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार तहसीलदार जैन क्षेत्र में आंवले की छाल का ठेका देने के लिए लाख रुपये की रिश्वत मांग रहा था। इसके बाद एसीबी ने पाली से अपनी टीम को मौके पर भेजा। पहले राजस्व निरीक्षक परबत सिंह को एक लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथों पकड़ा गया। परबत सिंह ने पूछताछ में बताया कि यह पैसा तहसीलदार कल्पेश कुमार जैन के लिए वसूल रहा था। इस पर परबत सिंह को लेकर एसीबी की टीम जैन के घर पहुंची तो उसने हड़बड़ा कर घर में रखे नोट जलाने का प्रयास किया।
विज्ञापन
डेढ़ लाख से ज्यादा रुपये सही सलामत मिले
तहसीलदार जैन ने चूंकि चूल्हे में नोट डाल दिए थे, इसलिए करीब 20 लाख रुपये के नोट आधे जल गए, जबकि एक लाख 60 हजार रुपये के नोट सही सलामत मिले। उन्हें जब्त कर लिया गया। तहसीलदार जैन से पूछताछ कर उसकी संपत्तियों का पता लगाया जा रहा है।