फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rajasthan: Rs 3 lakh deposits in Shambhulal Regar family bank account, 516 people donated

राजस्थान: राजसमंद हत्याकांड के आरोपी को 516 लोगों ने दिया समर्थन, दान किए 3 लाख रुपये

Thu, 14 Dec 2017 11:30 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला
टीम डिजिटल/अमर उजाला Updated Thu, 14 Dec 2017 11:30 AM IST
विज्ञापन
Rajasthan: Rs 3 lakh deposits in Shambhulal Regar family bank account,  516 people donated
Shambhulal Regar

राजस्थान की राजसमंद पुलिस ने मुस्लिम अधेड़ की हत्या करने वाले शंभूलाल रेगर के समर्थन में उनकी पत्नी के नाम पर खुले बैंक अकाउंट को फ्रीज कर दिया। इस बैंक अकाउंट में 3 लाख रुपये जमा किये गए थे। आपको बता दें कि शंभूलाल रेगर को पश्चिम बंगाल के एक मुस्लिम अधेड़ की हत्या और उसे जलाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। शंभूलाल ने इस घटना का वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर फैलाया था।

विज्ञापन


पढ़ें: संसद के शीतकालीन सत्र में चढ़ा रहेगा सियासी पारा, आज सर्वदलीय बैठक
विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शंभूलाल के समर्थन में 516 लोगों ने भारी मात्रा में रुपये दान किये और जिस अकाउंट में यह रुपये जमा किये जा रहे थे वह शंभूलाल की पत्नी सीता के नाम से चलाया जा रहा था। पुलिस ने दो व्यापारियों को भी गिरफ्तार किया था जिन्होंने अपनी डोनेशन स्लिप को सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस को यह जानकारी मिली थी कि सोशल मीडिया पर शंभूलाल की पत्नी का बैंक अकाउंट वायरल करके पैसों की मदद मांगी जा रही है। उदयपुर रेंज के आईजी आनंद श्रीवास्तव ने कहा कि हमने रेगर के समर्थन में चल रहे बैंक अकाउंट को फ्रीज कर दिया है, इस अकाउंट में तीन लाख रुपये जमा किये गए थे। हम जांच करेंगे कि इस अकाउंट में किन लोगों ने पैसा जमा किया था।

पढ़ें: गुजरात चुनाव: बीजेपी विधायक ने खुद की पार्टी को बताया भ्रष्ट, ऑडियो वायरल

आपको बता दें कि पुलिस ने उदयपुर में धारा 144 लगा दी थी और इंटरनेट सर्विस को सस्पेंड कर दिया गया था। इस बात की आशंका जताई गई थी कि कुछ हिंदू संगठन रेगर के समर्थन में गुरुवार को एक रैली का आयोजन करने वाले हैं।      

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed