फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Gujarat Vidhan Sabha Chunav 2017: BJP MLA said that his party is involved in corruption

गुजरात चुनाव: बीजेपी विधायक ने खुद की पार्टी को बताया भ्रष्ट, ऑडियो वायरल

Thu, 14 Dec 2017 09:00 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला
टीम डिजिटल/अमर उजाला Updated Thu, 14 Dec 2017 09:00 AM IST
विज्ञापन
Gujarat Vidhan Sabha Chunav 2017: BJP MLA said that his party is involved in corruption
Kishor Chauhan

गुजरात चुनाव के आखिरी चरण के मतदान से पहले बुधवार शाम को एक बीजेपी विधायक की टेलीफोन पर कथित बातचीत वायरल हो गई। इस ऑडियो क्लिप में वेजालपुर से प्रत्याशी और बीजेपी के विधायक किशोर चौहान इस बात को स्वीकार कर रहे हैं कि उनकी पार्टी और उसके अधिकारी भ्रष्टाचार में शामिल हैं।

विज्ञापन


पढ़ें: नेवी को आज मिलेगी पहली मेड इन इंडिया स्कॉर्पियन क्लास सबमरीन, जानिए क्यों है खास
विज्ञापन


हालांकि चौहान ने इस तरह की किसी भी बातचीत से इनकार किया है, उनका कहना है कि उन्हें इस तरह की किसी भी ऑडियो क्लिप के बारे में जानकारी नहीं है। 
अंग्रेजी अखबार से बातचीत में उन्होंने कहा कि कांग्रेस उनकी छवि को खराब करने का प्रयास कर रही है। 

आपको बता दें कि कथित रूप से किशोर चौहान की बताई जा रही गुजराती ऑडियो क्लिप में वह खुद को वेजालपुर सीट से विधायक बता रहे हैं, और एक अज्ञात कॉलर ने जब उनसे अहमदाबाद के जोधपुर में सड़कों की दयनीय स्थिति के बारे में पूछा तो उन्होंने भारी बारिश का हवाला देते हुए कहा कि जल्द कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: इंटरव्यू मामला: राहुल को नोटिस मिलने पर EC पहुंची कांग्रेस, PM-शाह पर की FIR की मांग

कॉलर ने जब चौहान से पूछा कि क्या इस मामले में भ्रष्टाचार हुआ है और क्या आपकी पार्टी के लोग भी इस भ्रष्टाचार में शामिल हैं तो उन्होंने स्वीकार करते हुए कहा कि 'बराबर' । कॉलर ने जब चौहान से भ्रष्टाचारियों का नाम बताने के लिए कहा तो चौहान ने पीएम मोदी की छवि खराब होने की वजह का हवाला देते हुए नाम बताने से इनकार कर दिया और कहा कि तुम्हारी बात 'बराबर' है और हम सुधार करने की कोशिश कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed