{"_id":"5b90de3a867a557ec75173ce","slug":"rajasthan-rescue-operation-of-students-in-school-bus-trapped-in-flood-would-shock-you","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान: बाढ़ में स्कूल बस में फंसे छात्रों का रेस्क्यू ऑपरेशन देख हो जाएंगे दंग","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
राजस्थान: बाढ़ में स्कूल बस में फंसे छात्रों का रेस्क्यू ऑपरेशन देख हो जाएंगे दंग
न्यूज डेस्क,अमर उजाला
Updated Thu, 06 Sep 2018 01:30 PM IST
विज्ञापन
सीकर
राज्सथान के सीकर की ये तस्वीर आपको हैरानी में डाल देगी क्योंकि एसा बचाव कार्य शायद ही आपने देखा हो। भारी बारिश ने सीकर में बाढ़ जैसे हालात कर दिये और सबसे ज्यादा प्रभावित हुई सड़कें। अंडरपास में काफी पानी भर गया था जिसमें स्कूल बस फंस गई। इस स्कूल बस में कई बच्चे भी सवार थे।
विज्ञापन
Trending Videos
सीकर
स्कूल बस में फंसे बच्चों की चीख सुनकर लोग अंडरपास के ऊपर जमा होने लगे और बच्चों को शांत रहने को कहा ताकि उन्हे बाहर निकाले का काम शुरू किया जा सके। लोगों ने आनन फानन में एक सीढ़ी को अंडरपास में लटकाया गया और बच्चों को ड्राईवर गेट से निकल कर ऊपर आने को कहा गया। लेकिन इस रेस्क्यू ऑपेरेशन के दौरान पानी का स्तर बढ़ गया और बस लगभग डूबने लगी तब छत पर सीढ़ी लटकाई गई ताकि कोई खतरा ना हो।खतरनाक तरीके से ही सही लेकिन स्थानीय लोगों ने बच्चों की जान बचा ली और बड़ा हादसा होने से टाल दिया।