{"_id":"5e0cca188ebc3e87bf239ae4","slug":"rajasthan-librarian-recruitment-exam-2019-canceled-paper-leaked-six-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान लाइब्रेरियन भर्ती परीक्षा निरस्त, व्हाट्सएप पर लीक हुआ पेपर, छह गिरफ्तार ","category":{"title":"Jobs","title_hn":"नौकरी","slug":"jobs"}}
राजस्थान लाइब्रेरियन भर्ती परीक्षा निरस्त, व्हाट्सएप पर लीक हुआ पेपर, छह गिरफ्तार
Wed, 01 Jan 2020 10:06 PM IST
Mohit Mudgal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: Mohit Mudgal
Updated Wed, 01 Jan 2020 10:06 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान अधीनस्थ एवं मंत्रालयिक सेवा चयन बोर्ड ने रविवार को आयोजित हुई लाइब्रेरियन भर्ती परीक्षा को निरस्त कर दिया है। परीक्षा से दो घंटे पहले पेपर लीक हो गया था, जिसके बाद यह यह निर्णय लिया गया है। चयन बोर्ड के अध्यक्ष बी एल जाटावत ने बुधवार को बताया कि परीक्षा पेपर लीक होने की घटना की वजह से यह निर्णय लिया गया। परीक्षा की नई तारीखों की घोषणा जल्द ही की जाएगी।
विज्ञापन
बता दें कि रविवार को परीक्षा से दो घंटे पहले व्हाट्सएप पर पेपर लीक हो गया था। पुलिस ने इस मामले में छह लोगों को गिरफ्तार किया है। माध्यमिक शिक्षा विभाग में लाइब्रेरियन ग्रेड -तीन के 700 पदों के लिए हुई भर्ती परीक्षा में लगभग 55,000 उम्मीदवारों ने भाग लिया था। परीक्षा से पहले मिली एक सूचना के आधार पर पुलिस ने 12 जगहों पर छापेमारी की और जयपुर के एक कोचिंग सेंटर द्वारा संचालित एक हॉस्टल से दो महिला उम्मीदवारों सहित छह लोगों को इस मामले में गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
पुलिस ने उनके पास से पेपर और उसकी उत्तर कुंजी बरामद की। आरोपियों ने 'जय श्री कृष्णा' नाम से एक व्हाट्सएप समूह बनाया था और इस पर पेपर और उसकी उत्तर कुंजी को भर्ती परीक्षा से दो घंटे पहले समूह में शेयर कर दिया था। इस समूह में पांच सदस्य जुड़े हुए थे। पुलिस ने बताया कि दो गिरफ्तार उम्मीदवार मौसम चौधरी और ब्रह्मा चौधरी और चार अन्य ने प्रश्नपत्र का इंतजाम किया था, जबकि अमित चौधरी, प्रदीप कुमार, मनोज कुमार और सुरेन्द्र को रविवार को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि मामले का मुख्य सरगना और कोचिंग इंस्टीट्यूट का मालिक संदीप नेहरा फरार है। पेपर लीक मामले में एक पुलिस कांस्टेबल की भूमिका संदिग्ध है, जो फरार है। पुलिस ने बताया कि मामले में यह जांच की जा रही है और यह पता लगाया जा रहा है कि कितने उम्मीदवारों को प्रश्नपत्र उपलब्ध करवाया गया था
पेपर लीक मामले में गिरोह का भंडाफोड़ होने के बाद पुलिस ने इस संबंध में चयन बोर्ड को सूचित किया जिसके बाद बोर्ड ने बुधवार को परीक्षा निरस्त कर दी। लाइब्रेरियन ग्रेड-तीन परीक्षा के लिए मई 2018 में अधिसूचना जारी की गई थी। ये भर्तियां राज्य के माध्यमिक शिक्षा विभाग के लिए निकाली गई थीं।
राज्य में भर्तियों की परीक्षा राजस्थान अधीनस्थ एवं मंत्रालयिक सेवा चयन बोर्ड जयपुर और राजस्थान लोक सेवा आयोग अजमेर द्वारा आयोजित की जाती हैं। बोर्ड द्वारा विभिन्न विभागों में अधिनस्थ एवं मंत्रालयिक पदों के लिए परीक्षा का आयोजन किया जाता है, वहीं आयोग राज्य सिविल सेवा और अन्य परीक्षाओं का आयोजन करता है।