{"_id":"653552da4ef9d63f450b5643","slug":"rajasthan-congress-second-list-shanti-dhariwal-mahesh-joshi-ignored-tickets-given-to-6-muslims-so-far-2023-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan Elections 2023: कांग्रेस की दूसरी सूची में धारीवाल-जोशी का नाम नहीं; अब तक छह मुस्लिमों को दिया टिकट","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Rajasthan Elections 2023: कांग्रेस की दूसरी सूची में धारीवाल-जोशी का नाम नहीं; अब तक छह मुस्लिमों को दिया टिकट
विज्ञापन
निरंतर एक्सेस के लिए सब्सक्राइब करें
सार
आगे पढ़ने के लिए लॉगिन या रजिस्टर करें
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ रजिस्टर्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ सब्सक्राइब्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
फ्री ई-पेपर
सभी विशेष आलेख
सीमित विज्ञापन
सब्सक्राइब करें
Rajasthan Election 2023
- फोटो :
Amar Ujala
विस्तार
राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपने प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी कर दी है। रविवार शाम को जारी हुई इस सूची में 15 मंत्री समेत 43 उम्मीदवारों के नाम है। कांग्रेस ने पूर्व मुख्य सचिव निरंजन आर्य को सोजत सीट से मैदान में उतारा है, जबकि 33 विधायक के टिकट काटे गए है और तीन नए विधायकों को मौका दिया गया है। इनमें पांच निर्दलीय शामिल है। पार्टी ने अब तक दो सूची में 20 मंत्रियों को टिकट दिया है, लेकिन गहलोत के खास मंत्री शांति धारीवाल और महेश जोशी को अब तक टिकट नहीं मिला है।
इन मंत्रियों को दिया गया टिकट
पार्टी की दूसरी लिस्ट में गहलोत सरकार में मौजूदा मंत्री जिन्हें टिकट दिया गया है, इनमें गोविंद राम मेघवाल, डॉ. बीडी कल्ला, (सीएम के ओएसडी), प्रताप सिंह खाचरियावास, विश्वेंद्र सिंह, प्रसादी लाल मीना, उदय लाल, प्रमोद जैन भाया, शकुंतला रावत, रामलाल जाट और सुखराम विश्नोई हैं। वहीं, दूदू विधानसभा सीट से बाबू लाल नागर को टिकट मिला है। नागर को गहलोत का करीबी और वफादार माना जाता है। उन्होंने पिछला चुनाव निर्दलीय लड़ा था। साथ ही अशोक गहलोत के नेतृत्व में राजस्थान सरकार बनाने में मदद की थी।
इसके अलावा डीग से विश्वेंद्र सिंह, केकरी से रघु शर्मा को टिकट दिया गया है। सीएम गहलोत के करीबी माने जाने वाले प्रमोद जैन भाया को अंता विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाया गया है। कांग्रेस की दूसरी लिस्ट में दो नए चेहरे को मौका मिला है। बाकी जिन उम्मीदवारों को टिकट मिला है, वो वर्तमान में विधायक है या फिर बागी या हारे हुए उम्मीदवार है। सोजत सीट से पूर्व मुख्य सचिव निरंजन आर्य और नोखा से रामेश्वर डूडी की पत्नी सुशीला डूडी चेहरा है। पार्टी ने मौजूदा विधायक सफिया का टिकट काटकर उनके पति और कांग्रेस नेता जुबैर खान को मैदान में उतारा है। वे पहले भी इस सीट से विधायक रह चुके है।
बागी होकर निर्दलीय जीतने वाले लोगों को भी टिकट दिया
कांग्रेस ने 2018 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस से बागी होकर निर्दलीय जीतने वाले लोगों को भी टिकट दिया है। सिरोही सीट से सयम लोढ़ा, दूदू सीट से बाबूलाल नागर, बस्सी से लक्ष्मण मीणा, महुआ से ओमप्रकाश हुड़ला, मारवार जंक्शन से खुशवीर सिंह को टिकट दिया गया है।
76 उम्मीदवारों की सूची में 6 मुस्लिम चेहरे
कांग्रेस ने अब तक जारी की 76 उम्मीदवारों की सूची में 6 मुस्लिम चेहरे को मौका दिया है। सवाई माधोपुर से दानिश अबरार, फतेहपुर से हाकम अली, किशनपोल से अमीन कागजी, आदर्श नगर से रफ़ीक खान, पुष्कर से नसीम अख्तर इंसाफ और रामगढ़ से जुबेर खान है।
200 में से अब तक 76 सीटों पर उम्मीदवारों का एलान
कांग्रेस ने अपनी पहली सूची में 33 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की थी। इसमें सीएम अशोक गहलोत, पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट, प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और राजस्थान विधानसभा स्पीकर सीपी जोशी का नाम शामिल था। कांग्रेस ने 200 में से अब तक 76 सीटों पर अपने उम्मीदवारों का एलान कर दिया है।