फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   KC-Venugopal-says-rahul-gandhi-to-lead-india-alliance-in-2029-lok-sabha-elections-amid-tvk-calls-Vijay-for-pm

'भ्रम मत फैलाएं': टीवीके के दावे को कांग्रेस ने नकारा; वेणुगोपाल बोले- राहुल ही होंगे इंडिया गठबंधन का चेहरा

Sun, 06 Sep 2026 08:16 PM IST
देवेश त्रिपाठी पीटीआई, त्रिशूर
पीटीआई, त्रिशूर Published by: देवेश त्रिपाठी Updated Sun, 06 Sep 2026 08:16 PM IST
सार

कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने रविवार को कहा कि 2029 के लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी इंडिया गठबंधन का नेतृत्व करेंगे। उन्होंने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और टीवीके नेता सी जोसेफ विजय को गठबंधन का प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार बनाए जाने संबंधी खबरों को खारिज किया। वेणुगोपाल ने कहा कि टीवीके ने ऐसी कोई मांग नहीं की है।

विज्ञापन
KC-Venugopal-says-rahul-gandhi-to-lead-india-alliance-in-2029-lok-sabha-elections-amid-tvk-calls-Vijay-for-pm
वेणुगोपाल की टीवीके को दो-टूक - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी 2029 के लोकसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन का नेतृत्व करेंगे। कांग्रेस के महासचिव केसी वेणुगोपाल ने रविवार को यह बात कही। उन्होंने उन खबरों को खारिज किया, जिनमें तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और टीवीके नेता सी जोसेफ विजय को 2029 के लोकसभा चुनाव में गठबंधन के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार के तौर पर पेश किए जाने की बात कही गई थी।
विज्ञापन


वेणुगोपाल ने पत्रकारों के सवालों के जवाब में कहा कि टीवीके ने ऐसी कोई मांग नहीं की है। उन्होंने कहा, ''किसी को भी इस तरह का कोई भ्रम पैदा नहीं करना चाहिए। राहुल गांधी इंडिया गठबंधन का चेहरा होंगे।'' वेणुगोपाल ने कहा कि छात्रों, किसानों और युवाओं से जुड़े मुद्दों को लेकर गांधी के राजनीतिक अभियानों को पूरे देश में काफी ध्यान मिला है।
विज्ञापन


राहुल गांधी के नेतृत्व को लेकर क्या बोले केसी वेणुगोपाल?
कांग्रेस नेता ने कहा, ''आज भारत में जिस लड़ाई का वह नेतृत्व कर रहे हैं, उसकी सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है, चाहे वह छात्रों, किसानों या युवाओं के लिए हो। सभी ने इसे स्वीकार किया है।'' यह पूछे जाने पर कि क्या 2029 के चुनाव में गांधी इंडिया गठबंधन का नेतृत्व करेंगे, वेणुगोपाल ने कहा, ''निश्चित रूप से। राहुल गांधी आज भारत की जनता के सबसे प्रमुख और लोकप्रिय नेता हैं। हर कोई राहुल गांधी के फैसलों और उनके कार्यों को बेहद ध्यान से देख रहा है।''
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कुछ राज्यों में गठबंधन के घटक दलों के बीच मतभेद के बावजूद इंडिया गठबंधन मजबूत बना हुआ है। वेणुगोपाल ने कहा, ''इंडिया गठबंधन आगे बढ़ रहा है। कुछ राज्यों में ऐसे मुद्दे हैं, जहां वे एक-दूसरे के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं। इसके अलावा इंडिया गठबंधन खुद आगे बढ़ रहा है। यही सच्चाई है।''

इंडिया गठबंधन में शामिल माकपा पर उठाए क्या सवाल?
इंडिया गठबंधन में शामिल माकपा का जिक्र करते हुए वेणुगोपाल ने आरोप लगाया कि केरल में पार्टी अपनी गलतियों से सबक लिए बिना आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा, ''फिर, यहां माकपा बिना कोई सबक सीखे आगे बढ़ रही है। अगर वे सबक सीखने का फैसला भी करते हैं, तो विपक्ष के नेता पिनराई विजयन उन्हें ऐसा करने की अनुमति नहीं दे रहे हैं।''

वेणुगोपाल ने कहा कि गठबंधन के भीतर के मतभेदों को दूर कर लिया जाएगा और उन्होंने दोहराया कि गठबंधन मजबूत है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार देश को 'अंधकार युग' की ओर ले जा रही है। नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों के प्रदर्शन और उसके बाद पुलिस कार्रवाई का जिक्र करते हुए वेणुगोपाल ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार अब भी इस कार्रवाई को सही ठहरा रही है।


भाजपा पर लगाए क्या आरोप?
उन्होंने पत्रकारों से कहा, ''घटना जंतर-मंतर पर हुई। केंद्र सरकार लगातार इसे सही ठहरा रही है। वे छात्रों पर की गई कार्रवाई को भी सही ठहरा रहे हैं।'' वेणुगोपाल ने उत्तराखंड के हल्द्वानी में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के भाषण के बाद मंच के 'शुद्धीकरण' का भी जिक्र किया। उन्होंने आरोप लगाया कि इस तरह की घटनाएं दिखाती हैं कि देश एक अंधकारमय दौर की ओर बढ़ रहा है। उन्होंने कहा, ''यह भारत को अंधकार युग की ओर ले जा रहा है। देश में इसके खिलाफ मजबूत लड़ाई जरूरी है और यही हमारे हित में भी है।''
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed