फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan election: Conflict in BJP over tickets, 80 names may be included in the second list

Rajasthan: बागियों से परेशान भाजपा! दूसरी सूची में 80 नाम हो सकते हैं शामिल, चार सांसदों को मिल सकता है टिकट

Fri, 20 Oct 2023 03:01 PM IST
Rahul Sampal राहुल संपाल
Updated Fri, 20 Oct 2023 03:01 PM IST
विज्ञापन
सार
विश्वस्त सूत्रों ने बताया कि दूसरी लिस्ट में करीब 70 से 80 नाम हो सकते हैं। इन नामों पर लगभग सहमति बन चुकी हैं। इस लिस्ट में भी भाजपा नए चेहरों को मौका दे सकती है। लिस्ट में मौजूद विधायकों में से करीब 45 विधायकों को फिर से विधानसभा चुनाव का टिकट मिल सकता है...
loader
Rajasthan election: Conflict in BJP over tickets, 80 names may be included in the second list
Rajasthan Election - फोटो : Amar Ujala/Rahul Bisht

विस्तार

राजस्थान में भाजपा उम्मीदवारों की दूसरी सूची को लेकर भाजपा में मंथन शुरू हो गया है। शुक्रवार को पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा के घर पर पार्टी नेताओं की राजस्थान कोर कमेटी के नेताओं की बैठक हुई। इसमें केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह भी शामिल हुए। शाम को केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक होगी। इसके बाद शनिवार तक भाजपा सूची आने की उम्मीद है। दूसरी लिस्ट में भी पार्टी केंद्रीय मंत्री समेत तीन सांसदों को मैदान में उतार सकती है।

इससे पहले गुरुवार को भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने तेलंगाना की लिस्ट पर तेलंगाना कोर कमेटी के नेताओं के साथ मैराथन बैठक की थी। वहीं दूसरी तरफ राजस्थान के चुनाव प्रभारी और केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी के घर पर भी देर रात तक राजस्थान के नेताओं की बैठक हुई। इस बैठक में उम्मीदवारों की एक लिस्ट तैयार की गई है। इसी पर मुहर लगाने और उम्मीदवारों के नाम फाइनल करने के लिए भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृहमंत्री शाह ने शुक्रवार सुबह राजस्थान के नेताओं के साथ चर्चा की।

विश्वस्त सूत्रों ने बताया कि दूसरी लिस्ट में करीब 70 से 80 नाम हो सकते हैं। इन नामों पर लगभग सहमति बन चुकी हैं। इस लिस्ट में भी भाजपा नए चेहरों को मौका दे सकती है। लिस्ट में मौजूद विधायकों में से करीब 45 विधायकों को फिर से विधानसभा चुनाव का टिकट मिल सकता है। राज्य 200 विधानसभा सीटों में से 19 सीटें ऐसी है, जिसे भाजपा ने डी श्रेणी में रखा हैं। इनमें से 11 सीटों पर भाजपा पहली लिस्ट में प्रत्याशी घोषित कर चुकी है। शेष 8 सीटों पर दूसरी लिस्ट में प्रत्याशी घोषित किए जा सकते हैं। इन सीटों पर भाजपा नया चेहरा उतार सकती है, क्योंकि जिन 11 सीटों पर भाजपा ने पहली लिस्ट में प्रत्याशी घोषित किए थे। उनमें से अधिकतर को भाजपा ने पहली बार प्रत्याशी बनाया है। दूसरी सूची में कई दिग्गज नेताओं के चुनावी भाग्य का फैसला होगा। खासतौर पूर्व सीएम वसुंधरा राजे व उनके समर्थक नेताओं का। टिकट को लेकर कई दिग्गज नेताओं की प्रतिष्ठा दांव पर लगी हुई है।

सूत्रों के मुताबिक, पहली लिस्ट में टिकट नहीं मिलने से नाराज भाजपा नेता दूसरी सूची से पहले बागी तेवर दिखा रहे हैं। पहली सूची में शामिल कई प्रत्याशियों का विरोध देखने को मिल रहा है। पार्टी नेता भी इस असंतोष को थामने में जुटे हैं। कुछ सीटों पर बदलाव भी देखने को मिल सकता है।

तीन दिन में दो बार हुई भाजपा कोर ग्रुप की बैठक

दूसरी लिस्ट पर सर्वसम्मति बनाने के लिए पिछले तीन दिनों में दो बार भाजपा कोर ग्रुप की बैठक हो चुकी है। 17 अक्तूबर को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के आवास पर प्रदेश भाजपा कोर ग्रुप की बैठक हुई। इस बैठक में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह भी मौजूद रहे। वहीं गुरुवार केंद्रीय मंत्री व प्रदेश चुनाव प्रभारी प्रह्लाद जोशी के आवास पर एक बार फिर कोर ग्रुप की बैठक हुई। जिसमें भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी, पूर्व सीएम वसुंधरा राजे, नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़, उप नेता प्रतिपक्ष सतीश पूनिया, प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह सहित प्रदेश कोर ग्रुप में शामिल नेता मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed