फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rajasthan CM Ashok Gehlot demands in CWC meeting Rahul Gandhi should become Party chief again

कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में सीएम गहलोत ने की मांग, राहुल गांधी फिर बनें पार्टी अध्यक्ष

Tue, 23 Jun 2020 06:53 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Tue, 23 Jun 2020 06:53 PM IST
विज्ञापन
Rajasthan CM Ashok Gehlot demands in CWC meeting Rahul Gandhi should become Party chief again
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत - फोटो : फाइल

राजस्थान के मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत ने कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में एक बार फिर राहुल गांधी को पार्टी अध्यक्ष बनाने की मांग उठाई। बता दें कि राहुल के पार्टी अध्यक्ष पद छोड़ने के बाद से ही कांग्रेस के वरिष्ठ नेता उनसे पद पर वापस आने की अपील करते रहे हैं। 

विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक मंगलवार को हुई इस बैठक में मौजूद युवा कांग्रेस अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी ने भी गहलोत की इस मांग का समर्थन किया। श्रीनिवास ने कहा कि ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी को एक आभासी (वर्चुअल) सत्र बुलाना चाहिए और राहुल गांधी को पार्टी अध्यक्ष की जिम्मेदारी देनी चाहिए। 
विज्ञापन


वहीं, कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने बैठक में राहुल गांधी को फिर से कांग्रेस अध्यक्ष बनाए जाने की मांग के बारे में कुछ और ही कहा। उन्होंने कहा कि बैठक में सिर्फ भारत-चीन गतिरोध, कोरोना संकट, अर्थव्यवस्था की स्थिति और पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगातार की जा रही बढ़ोतरी पर चर्चा हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से हुई इस बैठक में मौजूद रहे एक नेता ने बताया, ‘बैठक में अशोक गहलोत ने कहा कि राहुल गांधी को फिर से अध्यक्ष बनाया जाना चाहिए। कई नेताओं ने इसका समर्थन किया। एक नेता ने यह भी मांग की कि पार्टी का डिजिटल अधिवेशन बुलाकर राहुल गांधी को अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी फिर से सौंपी जाए।’


बता दें कि केरल के वायनाड से सांसद राहुल गांधी ने साल 2017 में कांग्रेस अध्यक्ष का पद संभाला था, लेकिन साल 2019 के लोकसभा चुनाव में करारी हार के बाद उन्होंने पद से इस्तीफा दे दिया था। राहुल के इस्तीफे के बाद यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी को पार्टी का अंतरिम अध्यक्ष चुना गया था।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed