फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan: 5 dead and 25 injured in collision between uncontrolled truck and tractor trolley

Rajasthan: ट्रक-ट्रैक्टर ट्रॉली में जबरदस्त भिड़ंत, पांच की मौत, 25 घायल, पीएम मोदी ने जताया दुख

Sat, 20 Aug 2022 03:44 AM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पाली Published by: निर्मल कांत Updated Sat, 20 Aug 2022 03:44 AM IST
सार

बताया जा रहा है कि यह घटना जिले के सुमेरपुर पालड़ी थाने के बीच नेशनल हाईवे पर हुई है। दुर्घटना के बाद मृतकों की संख्या बढ़ भी सकती है। सूत्रों के मुताबिक, गुजरात के अंबाजी से रामदेवरा दर्शन के लिए श्रद्धालु ट्रैक्टर ट्रॉली में सवार थे।  

विज्ञापन
Rajasthan: 5 dead and 25 injured in collision between uncontrolled truck and tractor trolley
राजस्थान में राष्ट्रीय राजमार्ग पर सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान के पाली जिले के सुमेरपुर थाना क्षेत्र से एक बड़े सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है। यहां एक अनियंत्रित ट्रक की ट्रैक्टर ट्रॉली से जबरदस्त भिड़ंत हो गी। हादसे में पांच लोगों की मौत और 25 महिला-पुरुषों के घायल होने की खबर है। हादसे के बाद घटना स्थल पर कोहराम मच गया। 

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि यह घटना जिले के सुमेरपुर पालड़ी थाने के बीच नेशनल हाईवे पर हुई है। दुर्घटना के बाद मृतकों की संख्या बढ़ भी सकती है। सूत्रों के मुताबिक, गुजरात के अंबाजी से रामदेवरा दर्शन के लिए श्रद्धालु ट्रैक्टर ट्रॉली में सवार थे।  
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, पाली जिला कलेक्टर नमित मेहिता और जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. गगनदीप सिंगला ने दुर्घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए विभिन्न वाहनों की गति स्पीड निर्धारित की थी। लेकिन शायद गति निर्धारित निर्देश का पालन व जांच करने वाला कोई जिम्मेदार नजर नहीं आया और यह हादसा हो गया।  
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएम मोदी ने जताया दुख
प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक ट्वीट में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घटना पर दुख व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री ने कहा, "राजस्थान के पाली में हुआ हादसा दिल दहला देने वाला है। दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।"

 


उपराष्ट्रपति ने शोक जताया
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने भी पाली जिले में हुए सड़क हादसे में लोगों की मौत पर शोक व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed