फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   rajasthan 3rd bjp state to waive farm loans

किसानों का कर्ज माफ करने वाला राजस्थान बना तीसरा बीजेपी शासित राज्य

Fri, 15 Sep 2017 08:54 AM IST
amarujala.com- Presented By: विकास कुमार
amarujala.com- Presented By: विकास कुमार Updated Fri, 15 Sep 2017 08:54 AM IST
विज्ञापन
rajasthan 3rd bjp state to waive farm loans
राजस्थान किसान - फोटो : PTI
राजस्थान सरकार ने बुधवार को राज्य के किसानों को बड़ी राहत देते हुए उनके कर्ज माफ करने की घोषणा की है। उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र के बाद राजस्थान ऐसा तीसरा राज्य बन गया है, जहां बीजेपी सरकार ने किसानों का कर्ज माफ करने की घोषणा की है। 
विज्ञापन


राज्य में 13 दिन से चल रहे किसान आंदोलन और वसुंधरा राजे सरकार के बीच बुधवार रात समझौता हुआ कि सरकार किसानों के 50 हजार रुपए तक का कर्ज माफ करेगी। 
विज्ञापन


किसानों के कर्ज माफ करने से वसुंधरा सरकार पर 20,000 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार पड़ेगा। इससे पहले यूपी सरकार पर किसानों का कर्ज माफ करने पर 36,000 करोड़ और महाराष्ट्र सरकार पर 34,000 करोड़ रुपए का अतिरिक्त भार पड़ा था।  
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्य कृषि मंत्री प्रभु लाल सैनी ने कहा, "किसानों की मांग पर 50,000 रुपये तक के ऋण को माफ करने के लिए के लिए हम यूपी, महाराष्ट्र, पंजाब, केरल जैसे विभिन्न राज्यों द्वारा अपनाई गई  प्रक्रियाओं की स्टडी करेंगे। इस स्टडी के लिए हमने एक समीति गठित की है जो एक महीने के अंदर अपनी रिपोर्ट सौंपेगी। 


14 जिलों में हो रहे इस किसान आंदोलन का नेतृत्व कर रहे किसान महासभा ने घोषणा की है कि वो इस आंदोलन को वापस ले रहे हैं। 

इस आंदोलन में शामिल किसानों की मांग थी कि सरकार उनका पूरा कर्ज माफ करे, फसल के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य तय करे, पशु व्यापार पर लगे बैन, पशु व्यापारियों की सुरक्षा, किसानों को मुफ्त बिजली और किसानों को पेंशन दे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed