{"_id":"699c1695d0d9da1c72031a43","slug":"rajaji-utsav-droupadi-murmu-unveils-governor-general-of-india-c-rajagopalachari-statue-rashtrapati-bhavan-2026-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"President: राष्ट्रपति भवन में लुटियंस की जगह लगाई गई राजाजी की प्रतिमा, राष्ट्रपति मुर्मू ने किया अनावरण","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
President: राष्ट्रपति भवन में लुटियंस की जगह लगाई गई राजाजी की प्रतिमा, राष्ट्रपति मुर्मू ने किया अनावरण
Mon, 23 Feb 2026 05:47 PM IST
अमन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमन तिवारी
Updated Mon, 23 Feb 2026 05:47 PM IST
सार
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में भारत के पहले भारतीय गवर्नर-जनरल सी. राजगोपालाचारी की मूर्ति का अनावरण किया। यह मूर्ति एडविन लुटियंस की जगह लगाई गई है। यह कदम गुलामी की मानसिकता को छोड़कर भारतीय नायकों को सम्मान देने का प्रतीक है। कार्यक्रम में उपराष्ट्रपति और कई केंद्रीय मंत्री भी शामिल हुए।
विज्ञापन
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राष्ट्रपति भवन में सोमवार को पहले भारतीय गवर्नर जनरल चक्रवर्ती राजगोपालाचारी के जीवन और विरासत को दर्शाने वाले 'राजाजी उत्सव' का आरंभ हुआ। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति भवन कल्चरल सेंटर में आयोजित इस कार्यक्रम में शामिल हुईं। इस खास मौके पर उन्होंने सी. राजगोपालाचारी की मूर्ति का अनावरण किया। राजगोपालाचारी भारत के पहले और एकमात्र भारतीय गवर्नर-जनरल थे।
लुटियंस के मूर्ति की जगह लगाई गई प्रतिमा
राष्ट्रपति ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, यह मूर्ति अशोक मंडप के पास बनी बड़ी सीढ़ियों पर लगाई गई है। यह मूर्ति वहां पहले से लगी एडविन लुटियंस की मूर्ति की जगह ली है। राष्ट्रपति ने कहा कि यह बदलाव गुलामी की सोच को पीछे छोड़ने की एक कोशिश है। यह भारत की संस्कृति, विरासत और परंपराओं को गर्व के साथ अपनाने का तरीका है। साथ ही, यह उन महान लोगों को सम्मान देने का प्रयास है जिन्होंने अपने असाधारण योगदान से भारत माता की सेवा की।
राष्ट्रपति ने क्या कहा?
राष्ट्रपति ने जोर देकर कहा कि यह कदम देश के इतिहास को बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले भारतीय नेताओं को पहचान देने की राष्ट्रीय कोशिश का प्रतीक है। सी. राजगोपालाचारी को लोग 'राजाजी' के नाम से जानते हैं। वे एक मशहूर स्वतंत्रता सेनानी, राजनेता और विद्वान थे। उन्होंने 1948 से 1950 तक भारत के आखिरी गवर्नर-जनरल के रूप में काम किया था।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: Supreme Court: 'मेरे कोर्ट में बदतमीजी नहीं चलेगी', अंबानी का जिक्र करने पर वकील पर भड़के सीजेआई
कार्यक्रम में कई नेता मंत्री रहे मौजूद
इस कार्यक्रम में उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन, स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा, विदेश मंत्री एस. जयशंकर, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत मौजूद रहे। सूचना और प्रसारण राज्य मंत्री एल. मुरुगन और राजाजी के परिवार के सदस्य भी वहां उपस्थित थे।
क्या बोले उपराष्ट्रपति?
उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने भी सोशल मीडिया पर लिखा कि वे आज 'राजाजी उत्सव' में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि लुटियंस की जगह राजाजी की मूर्ति लगाना गुलामी की निशानियों से दूर जाने की हमारी यात्रा का एक अहम पड़ाव है। यह कार्यक्रम दिखाता है कि सरकार राष्ट्रीय नायकों को सम्मान देने और देश की सांस्कृतिक पहचान को मजबूत करने पर लगातार जोर दे रही है।
पीएम मोदी ने बताया गौरव का क्षण
इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में राष्ट्रपति द्वारा राजाजी के नाम से प्रसिद्ध चक्रवर्ती राजगोपालाचारी की प्रतिमा का अनावरण भारत की जनता के लिए गौरव का क्षण है। पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि यह अवसर और 'राजाजी उत्सव' का आयोजन भारत के महत्वपूर्ण राष्ट्रनिर्माताओं में से एक की स्मृति को श्रद्धांजलि अर्पित करता है। उन्होंने आगे कहा कि 'राजाजी उत्सव' के अंतर्गत आयोजित होने वाले समारोह, जिनमें पुस्तक और पैनल प्रदर्शनी, फिल्म प्रदर्शन और अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियां शामिल हैं, एक महान नेता को श्रद्धांजलि हैं।
अन्य वीडियो-

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन